
न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नेवी का जहाज, 277 लोग थे सवार, VIDEO
AajTak
मेक्सिकन नौसेना का जहाज शनिवार को न्यूयॉर्क स्थित ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया. हादसे में कई लोगों को घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस समय जहाज में 277 लोग सवार थे. इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है.
मेक्सिकन नौसेना का जहाज शनिवार को न्यूयॉर्क स्थित ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया. हादसे में कई लोगों को घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. ये हादसा तब हुआ जब जहाज ईस्ट रिवर से गुजर रहा था. इसी दौरान जहाज का ऊपरी हिस्सा ब्रिज से टकरा गया. हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिली है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त जहाज में 277 लोग सवार थे.
न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के प्रेस डेस्क ने पुष्टि की कि हादसे की सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. न्यूयॉर्क शहर के मेयर ने बताया कि मेक्सिकन नेवी का शिप न्यूयॉर्क स्थित ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया, जिसमें 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 गंभीर रूप से घायल हैं.
इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि जहाज का ऊपरी हिस्सा, जिस पर मैक्सिको का हरा, सफेद और लाल रंग का विशाल झंडा लहरा रहा था, वो ब्रुकलिन ब्रिज से टकराकर नीचे गिर जाता है और रगड़ते हुए गुजराता है. इसके बाद जहाज नदी के किनारे की ओर बढ़ता है, जिसे देखकर किनारे पर मौजूद लोग भागने लगते हैं.
यहां देखें वीडियो
मेक्सिकन नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उनका प्रशिक्षण जहाज 'कुआउटेमोक' ब्रुकलिन ब्रिज के साथ दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण उसकी यात्रा रोक दी गई है.
नौसेना ने बताया कि नौसेना और स्थानीय अधिकारी कर्मियों और सामग्री की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और सहायता प्रदान की जा रही है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










