
न्यूजीलैंड में टैक्सी ड्राइवर थी ये भारतीय महिला, अब बन गईं पुलिस ऑफिसर
AajTak
1999 में मनदीप न्यूजीलैंड में शिफ्ट हो गईं और वहां टैक्सी ड्राइवर का काम करने लगीं. एक दिन टैक्सी में एक यात्री ने उनसे कहा कि अपने बचपन के सपने को जीना आपको खुश रखने में मदद करता है.
सपने पूरे करने के लिए सपने देखना जरूरी होता है और आखिर में वो सच भी होते हैं. ऐसा ही सपना पूरा हुआ 52 वर्षीय मनदीप कौर का. बचपन में मनदीप की मां ने उनको कहा कि तुम अगर लड़का होती तो पुलिस में भर्ती हो सकती थी. हालांकि पुलिस बनने का सफर उनका आसान नहीं था. लेकिन तमाम चुनौतियों के बाद वो न्यूजीलैंड में पुलिस बनने वाले पहली भारतीय महिला बनी हैं और पुलिस में सीनियर सर्जेंट पद तक पहुंचने वाली भी इकलौती भारतीय हैं. (Photo: nzpolice/ nzherald) न्यूजीलैंड हेराल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मनदीप का ये सफर बहुत संघर्ष भरा रहा. पंजाब के मानसा के एक गांव कमालू की रहने वाली मनदीप की 18 साल में शादी हो गई थी. शादी में तालमेल नहीं बैठने के कारण साल 1992 में उनकी शादी टूट गयी और वो अपने दो बच्चों के साथ मायके आकर रहने लगीं. 1996 में मनदीप अपने बच्चों को मायके में छोड़ कर, कुछ पैसा कमाने ऑस्ट्रेलिया चली गयी. उस वक्त उनको सही से अंग्रेजी बोलनी नहीं आती थी. वहां उनकी पहली नौकरी सेल्सपर्सन के रूप में लगी जिसमें उनको घर-घर जाकर लोगों को उनका मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए राजी करना था. (Photo: nzherald) 1999 में मनदीप न्यूजीलैंड में शिफ्ट हो गईं और वहां टैक्सी ड्राइवर का काम करने लगीं. एक दिन टैक्सी में एक यात्री ने उनसे कहा कि अपने बचपन के सपने को जीना आपको खुश रखने में मदद करता है. बस इसी के बाद से उनके जहन में बचपन से पुलिस वाले सपने ने दोबारा दस्तक दी. (Photo: nzherald)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










