
न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न देंगी इस्तीफा, अगले महीने पद छोड़ने का किया ऐलान
AajTak
न्यूजीलैंड की प्रधान मंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वह अब चुनाव की मांग नहीं करेंगी. उन्होंने कहा कि वह फरवरी की शुरुआत में इस्तीफा देंगी.
न्यूजीलैंड की प्रधान मंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वह अब चुनाव की मांग नहीं करेंगी. उन्होंने कहा कि वह फरवरी की शुरुआत में इस्तीफा देंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैसिंडा ने कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी, लेकिन मैं जानती हूं कि न्यूजीलैंड के लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दे इस साल और चुनाव तक सरकार के ध्यान में रहेंगे.
अर्डर्न ने कहा कि उन्हें अब भी विश्वास है कि आगामी चुनाव में न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी जीतेगी. अर्डर्न ने कहा कि अगला आम चुनाव 14 अक्टूबर को होगा और तब तक वह एक निर्वाचक सांसद के रूप में बनी रहेंगी. उन्होंने कहा कि मैं इसलिए इस्तीफा नहीं दे रही हूं कि मुझे हारने का डर है. बल्कि हमें पूरा विश्वास है कि हम अगला चुनाव भी जीतेंगे.
अर्डर्न ने कहा कि वह 7 फरवरी से पहले इस्तीफा देंगी. वहीं, उप प्रधान मंत्री ग्रांट रॉबर्टसन ने कहा कि वह अपना नाम आगे नहीं रखेंगे.
न्यूजीलैंड की पीएम अर्डर्न ने कहा कि उनके इस्तीफे के पीछे कोई रहस्य नहीं है. बल्कि मैं साफ तौर पर कहना चाहती हूं कि मैं भी इंसान हूं और हम जितना अपना बेस्ट दे सकते हैं हम देते हैं. लेकिन मेरे लिए ये फैसला लेने का समय है.
अर्डर्न ने कहा कि मैं अब जा रही हूं. क्योंकि इस तरह के पद के साथ ही बहुत बड़ी जिम्मेदारी आती है. इसके साथ ही ये भी जिम्मेदारी आती है कि आप ये भी तय करें कि आप कब लीडरशिप करने के लिए फिट हैं औऱ कब नहीं?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








