‘न्याय का मंदिर है, 7 स्टार होटल नहीं...’, मुंबई हाईकोर्ट की नई इमारत पर बोले CJI गवई
AajTak
नई इमारत की लागत पहले लगभग ₹3,750 करोड़ आंकी गई थी, जो अब बढ़कर ₹4,217 करोड़ हो गई है. इस परिसर में 50 लाख वर्गफुट निर्माण क्षेत्र होगा और 3,750 कारों व 1,000 दोपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी.
मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई ने बुधवार को मुंबई के बांद्रा में बनने वाले नए बॉम्बे हाईकोर्ट भवन की नींव रखने के समारोह में कहा कि यह इमारत न्याय का मंदिर होनी चाहिए, न कि कोई 7 स्टार होटल. उन्होंने वास्तुकार हाफिज कॉन्ट्रैक्टर से अपील की कि भव्यता के साथ-साथ सादगी और सार्वजनिक सेवा की भावना भी बनी रहे.
CJI गवई ने कहा, “मैंने मीडिया में पढ़ा कि नई इमारत में एक लिफ्ट केवल दो जज साझा करेंगे. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि अब जज कोई सामंती शासक नहीं हैं. चाहे ट्रायल कोर्ट का जज हो या सुप्रीम कोर्ट का, हम सभी जनता की सेवा के लिए हैं. इसलिए इस भवन में वैभव हो, लेकिन दिखावा नहीं.”
₹4,217 करोड़ की लागत से बनेगा नया भवन
नई इमारत की लागत पहले लगभग ₹3,750 करोड़ आंकी गई थी, जो अब बढ़कर ₹4,217 करोड़ हो गई है. महाराष्ट्र सरकार ने इस निर्माण के लिए 30 एकड़ जमीन आवंटित की है, जिसमें से 15 एकड़ जमीन सौंप दी गई है और शेष 15 एकड़ मार्च 2026 तक दी जाएगी. इस परिसर में 50 लाख वर्गफुट निर्माण क्षेत्र होगा और 3,750 कारों व 1,000 दोपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी.
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने स्वीकार किया कि लागत बढ़ी है, जबकि अजीत पवार, जो राज्य के वित्त मंत्री भी हैं, ने वादा किया कि इस “ऐतिहासिक भवन” के लिए जो भी बजट जरूरी होगा, वह उपलब्ध कराया जाएगा.
लोग देखने आएं ऐसा बने भवन: फडणवीस

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









