
नौ बार के विधायक, Mulayam के करीबी दलित नेता... कौन हैं Awadhesh Prasad, जिसे सपा ने Faizabad से बनाया लोकसभा प्रत्याशी
AajTak
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी के 16 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. सपा ने फैजाबाद (अयोध्या) से दलित नेता और नौ बार के विधायक अवधेश प्रसाद को अपना प्रत्याशी बनाया है.
लोकसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने 16 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. इसमें फैजाबाद (अयोध्या) लोकसभा सीट से अवधेश प्रसाद को अपना प्रत्याशी बनाया है. समाजवादी पार्टी ने अयोध्या जैसी प्रतिष्ठित सीट पर इतना बड़ा दांव अवधेश प्रसाद पर क्यों लगाया और अवधेश प्रसाद समाजवादी पार्टी के लिए इतने महत्वपूर्ण क्यों है. आइए आपको बताते हैं.
अवधेश प्रसाद वर्तमान में अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा से सपा के विधायक है. लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी लोगों में इनका भी नाम लिया जाता था. राजनीति की शुरुआत इन्होंने जनता पार्टी से की थी और 1977 में पहली बार अयोध्या जनपद की सोहावल विधानसभा से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. इसके बाद तो अवधेश प्रसाद ने पीछे मुड़कर नहीं देखा 1985, 1989, 1993, 1996, 2002, 2007 और 2012 लगातार विधानसभा चुनाव जीतते रहे हैं.
सात साल पहले रुका था विजय रथ
अवधेश प्रसाद का विजय रथ 2017 में तब रुका, जब मिल्कीपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी गोरखनाथ बाबा ने उन्हें 28,276 मतों से हरा दिया. मगर इस हार के बाद अवधेश प्रसाद 2022 में फिर उभरकर सामने आए और मिल्कीपुर विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़कर भाजपा प्रत्याशी गोरखनाथ बाबा को 13,000 से अधिक मतों से पराजित कर एक बार फिर सपा का परचम लहरा दिया.
दलित वोट बैंक पर खासी पकड़
समाजवादी पार्टी की स्थापना से ही जुड़े रहे अवधेश प्रसाद दलित समाज से हैं. अयोध्या जनपद की सोहावल और मिल्कीपुर विधानसभा से जीत कर यह 9 बार विधानसभा पहुंचे हैं. मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे अवधेश प्रसाद को विधानसभा में वरिष्ठ सदस्य के रूप में जाना जाता है और अखिलेश यादव के बगल में ही इन्हें बैठने का स्थान दिया गया है. दलित वोट बैंक पर खासी पकड़ होने के साथ-साथ यादव और मुस्लिम मतदाताओं का समीकरण इनके साथ है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








