
नौसेना की ताकत बढ़ाने आ रहा है 'महेंद्रगिरी', एक सितंबर को होगा लॉन्च
AajTak
उपराष्ट्रपति के सचिवालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश के साथ एक सितंबर को मुंबई का दौरा करेंगे. इस मौके पर राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ चीफ गेस्ट होंगे जबकि उनकी पत्नी इसे लॉन्च करेंगी. इसके साथ ही वह एमडीएल के हेरिटेज म्यूजियम 'धरोहर' का भी दौरा करेंगे.
भारतीय नौसेना के बेड़े में युद्धपोत 'महेंद्रगिरी' को शामिल करने की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं. एक सितंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में उनकी पत्नी इस आधुनिक युद्धपोत को लॉन्च करेंगी. यह प्रोजेक्ट 17ए के तहत सातवां स्टील्थ फ्रिगेट है.
उपराष्ट्रपति के सचिवालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश के साथ एक सितंबर को मुंबई का दौरा करेंगे. इस मौके पर राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ चीफ गेस्ट होंगे जबकि उनकी पत्नी इसे लॉन्च करेंगी. इसके साथ ही उपराष्ट्रपति एमडीएल के हेरिटेज म्यूजियम 'धरोहर' का भी दौरा करेंगे.
भारतीय नौसेना का कहना है कि एक सितंबर को मुंबई में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स पर प्रोजेक्ट 17ए के तहत महेंद्रगिरि को लॉन्च किया जाएगा. ओडिशा में पूर्वी घाट की पहाड़ी चोटियों के नाम पर महेंद्रगिरr का नाम रखा गया है. यह प्रोजेक्ट 17ए के बेड़े का सातवां फ्रिगेट है.
मालूम हो कि इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 अगस्त को भारतीय नौसेना के लिए नया, आधुनिक और घातक जंगी जहाज लॉन्च किया था. इसका नाम विंध्यगिरी (Vindhyagiri) है. यह नीलगिरी क्लास का फ्रिगेट है, जो एक स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल युद्धपोत है.
नीलगिरी क्लास फ्रिगेट्स को मझगांव डॉक और गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स बना रहे हैं. इसके तहत सात जंगी जहाज बनने थे. पांच लॉन्च हो चुके हैं जो इस साल फरवरी 2025 तक भारतीय नौसेना में शामिल हो जाएंगे. लॉन्च किए गए फ्रिगेट्स के नाम हैं- नीलगिरी, उदयगिरी, तारागिरी, हिमगिरी और दूनागिरी.
गन नहीं तोपों से लैस है यह युद्धपोत

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









