
'नौगाम थाने में हुआ ब्लास्ट सिर्फ एक हादसा...', धमाके में 9 लोगों की मौत पर बोली जम्मू-कश्मीर पुलिस
AajTak
जम्मू-कश्मीर के नौगाम थाने में हुए धमाके को डीजीपी नलिन प्रभात ने एक दुर्घटना बताया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई आतंकी हमला नहीं था, बल्कि फरीदाबाद से लाए गए विस्फोटक की सैंपलिंग के दौरान हुआ एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था.
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने नौगाम थाने में हुए धमाके को एक दुर्घटना बताया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि थाने में हुआ विस्फोट कोई आतंकी साजिश या हमला नहीं सिर्फ एक हादसा था, जो एफएसएल टीम द्वारा सैंपल लेने के दौरान हुआ.
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद से जब्त किए गए विस्फोटक की सैंपलिंग की प्रक्रिया दो दिन से चल रही थी और इसी दौरान रात करीब 11:20 बजे यह घटना हुई. डीजीपी नलिन प्रभात ने कहा, 'यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है. इसकी विस्तृत जांच की जा रही है.'
डीजीपी ने स्पष्ट किया कि घटना में किसी तरह की आतंकी साजिश या बाहरी हस्तक्षेप का कोई एंगल नहीं है. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं. फिलहाल मलबे को हटाने का काम जारी है इसलिए मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है.
डीजीपी नलिन प्रभात ने बताया कि फरीदाबाद से बरामद भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और केमिकल को जांच के लिए नौगाम थाने लाया गया था. इसकी संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए संभालकर काम किया जा रहा था, लेकिन बीती रात एक आकस्मिक विस्फोट हो गया.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









