
नौकरी गई तो 12 दिन तक पैदल ही चलता रहा शख्स, फिर...
AajTak
नौकरी जाने के बाद बेरोजगार शख्स 12 दिन पैदल ही चलता रहा. 300 किलोमीटर की दूरी उसने पैदल ही तय की. लेकिन शख्स का घर अभी दूर था. फिर, सेना की मदद से वह ट्रेन से सफर कर अपने घर पहुंचा, वरना उसे 1350 किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय करनी होती.
सैनिकों की दरियादिली के वजह से एक बेरोजगार शख्स, करीब 1 हजार किलोमीटर पैदल चलने से बच गया. शख्स की नौकरी चली गई थी. इसके बाद उसने पैदल ही अपने शहर जाने का फैसला किया था. 12 दिन में उसने 300 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर ली थी. लेकिन उसके घर तक की कुल दूरी 1350 किमी थी.
ये मामला थाइलैंड का है. thethaiger की रिपोर्ट के मुताबिक, 42 साल के चोई दक्षिणी प्रांत सोंगखला में नौकरी कर रहे थे. लेकिन यहां उन्हें नौकरी नहीं मिल रही थी. इसके बाद वह बीते रविवार को पैदल चलते हुए पथालंग प्रांत पहुंचे. यहां थाई सेना के सैनिकों ने उनकी सहायता की और ट्रेन के टिकट के लिए पैसे दिए.
चोई करीब सात महीने पहले ना थावी जिले (सोंगखला) में मौजूद रबर के बगानों में काम करने के लिए आए थे. चोई को उम्मीद थी कि यहां से पैसा कमाकर वह अपने परिजनों की मदद कर सकेंगे. शुरुआत अच्छी हुई, वह हर दिन 650 रुपए कमाने लगे. चोई को रबर के पेड़ काटने होते थे.
लेकिन जैसे-जैसे महीने गुजरे, चोई को काम मिलना बंद हो गया. वह मुश्किल से पैसे कमा पाते थे. परिवार को भी पैसे भेजने बंद कर दिए. फिर चोई ने 5 सितंबर को घर वापस जाने का फैसला किया. लेकिन, उनके पास ना तो फोन था और ना पैसे. 12 दिन में चोई 300 किलोमीटर चले. रास्ते में वह मंदिरों में रुके, जहां बौद्ध भिक्षुओं ने उन्हें खाना खिलाया.
रविवार को जब पथालंग प्रांत पहुंचे तो थाई सैनिकों से पीने के लिए पानी मांगा. पहले तो सैनिकों को लगा कि चोई कोई अपराधी हैं, ऐसे में उससे पूछताछ की. सेना ने बताया कि चोई को उन्होंने प्लेन के टिकट के लिए पैसे देने की बात कही, पर उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि प्लेन में कैसे सफर किया जाता है. इसके बाद सेना ने उन्हें 2 हजार रुपए दिए और रेलवे स्टेशन पर जाकर छोड़ दिया.
फिर चोई ट्रेन से 13 घंटे का सफर कर पथालंग से 'हुआ लैंफोंग' रेलवे स्टेशन (बैंकॉक) पहुंचे. बैंकॉक से 8 घंटे का सफर तय कर वह बरीराम पहुंचे. यहां पहुंचते ही उनकी 81 साल की दादी 'ला' ने स्वागत किया और उनके हाथ में धागा बांध दिया. लोई के बारे में जब उनकी दादी को पता चला कि वह 300 किलोमीटर पैदल चले तो वह इमोशनल हो गईं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










