
नौकरी के नाम पर ठगी, बैंक खातों का दुरुपयोग... ठाणे में साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़, गोवा से सात लोग गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में गोवा से सात लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास लैपटॉप, मोबाइल फोन, पासबुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. आरोपी बेरोजगार लोगों को नौकरी का झांसा देता और उनके नाम से बैंक खाते खुलवाता. उनका इस्तेमाल ठगी की रकम रखने के लिए किया जाता था.
महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने साइबर अपराध का बड़ा खुलासा करते हुए गोवा से सात लोगों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह बेरोजगार युवाओं को नौकरी का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था. उन्हीं खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी और ऑनलाइन गेमिंग घोटालों में करता था.
सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.
पुलिस इंस्पेक्टर अतुल अदुरकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आनंद अशोक मेघवानी (34, मध्य प्रदेश), सौरभ शर्मा (40, छत्तीसगढ़), भोला प्रदीप यादव (21), लालचंद मुखिया (25), गौरव यादव (25), रोहित यादव (21) और राजकुमार यादव (21) (सभी बिहार निवासी) के रूप में हुई है.
पुलिस ने उनके पास से 2 लैपटॉप, 30 मोबाइल फोन, 11 लोगों की पासबुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड की खेप बरामद किए हैं.
इस मामले की जांच तब शुरू हुई जब एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके नाम से बैंक खाता खोला गया और उससे जुड़ा सिम कार्ड साइबर धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल किया गया. आरोपियों ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिया, पासबुक, एटीएम कार्ड और सिम अपने पास रख लिया.
इसके बाद में उन सभी चीजों को गोवा भेज दिया गया. वहां इनका इस्तेमाल अवैध लेनदेन और ऑनलाइन ठगी में किया गया.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








