
नौकरानियों के लिए जेल था Saudi Prince का घर, हर रोज मिलती थी प्रताड़ना; मुंह पर थूकते थे राजकुमार के बच्चे
Zee News
सऊदी अरब के प्रिंस फैसल बिन तुर्की बिन अब्दुल्ला अल सऊद पर मानव तस्करी के आरोप लगे हैं. फ्रांस ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है. प्रिंस की सात नौकरानियों का कहना है कि उन्हें हर रोज प्रताड़ित किया जाता था. प्रिंस के बच्चों को उनके चेहरे पर थूकने की इजाजत थी. बच्चों के रोने पर भी उन्हें सजा दी जाती थी.
पेरिस: नौकरानियों (Maids) के साथ गुलामों जैसा व्यवहार करने के मामले में सऊदी अरब (Saudi Arabia) के राजकुमार के खिलाफ फ्रांस में जांच शुरू हो गई है. सऊदी प्रिंस (Saudi Prince) पर आरोप है कि उन्होंने अपनी 7 नौकरानियों के साथ गुलामों से भी बदतर व्यवहार किया. उन्हें कई दिनों तक भूखा रखा गया और बचा हुआ खाना दिया. इतना ही नहीं, एक महीने तक 24 घंटे काम करने के बावजूद वेतन के तौर पर उन्हें केवल 300 यूरो दिए गए, जो पेरिस के लिहाज से बहुत कम है. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि प्रिंस के बच्चे भी नौकरानियों के साथ जानवरों जैसा बर्ताव करते थे. ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के राजकुमार (Saudi Prince) का पेरिस के बाहर एक अपार्टमेंट है, जहां 7 नौकरानियों को गुलाम की तरह रखा जाता था. इतना ही नहीं प्रिंस के बच्चे नौकरानियों के चेहरे पर थूकते थे और जब कभी कोई बच्चा रोता था तो उसकी सजा नौकरानियों को दी जाती थी. 38 से 51 साल के बीच की इन महिलाओं ने किसी तरह प्रिंस फैसल बिन तुर्की बिन अब्दुल्ला अल सऊद (Prince Faisal Bin Turki Bin Abdullah Al Saud) के चंगुल से निकलकर अक्टूबर 2019 में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके आधार पर सऊदी प्रिंस के खिलाफ मानव तस्करी (Human Trafficking) के मामले में जांच शुरू हुई है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



