
'नोटों के ढेर पर...' जब पूर्व RBI गवर्नर उर्जित पटेल को PM मोदी ने बताया 'सांप', ब्यूरोक्रेट ने अपनी किताब में लिखा
AajTak
10 दिसंबर, 2018 को उर्जित पटेल ने आरबीआई गवर्नर के पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद कहा जा रहा था कि सरकार के साथ उनकी पटरी ठीक नहीं बैठ रही थी. अब इस बात का खुलासा पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने अपनी किताब में भी किया है.
पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग की किताब में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को लेकर कई बड़े खुलासे किए गए हैं. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार उर्जित पटेल को 'पैसे के ढेर पर बैठने वाला सांप'कहा था.
गर्ग ने अपनी आगामी किताब, जिसका शीर्षक 'वी आल्सो मेक पॉलिसी' है, में खुलासा किया है कि उर्जित पटेल के खिलाफ पीएम मोदी ने यह टिप्पणी 14 सितंबर 2018 को एक आर्थिक समीक्षा बैठक में की थी.
सरकार और RBI के बीच थे तनावपूर्ण संबंध
गर्ग की इस किताब के कुछ अंश एक अखबार में प्रकाशित किए गए हैं. इसमें उर्जित पटेल के इस्तीफे तक की बैठक और घटनाओं का विवरण दिया गया है. इस किताब में तब की सरकार और आरबीआई के बीच तनावपूर्ण संबंधों पर प्रकाश डाला गया है. इसे अक्टूबर में रिलीज किया जाएगा.
पीएम मोदी ने व्यक्त की थी निराशा
किताब के मुताबिक 14 सितंबर 2018 की बैठक में पीएम मोदी ने आर्थिक स्थिति की समीक्षा के दौरान निराशा व्यक्त की थी. लगभग दो घंटे चले इस बैठक में उर्जित पटेल ने सिफारिशें प्रस्तुत कीं, यह सिफारिशें सरकार पर केंद्रित थीं, आरबीआई के लिए चल रहे प्रयासों के अलावा कोई प्रस्तावित कार्रवाई नहीं थी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








