
नोटों की छपाई में हर साल खर्च होते हैं 4 हजार करोड़ रुपये, जानें छपाई से आपके हाथ तक कैसे आते हैं पैसे?
AajTak
नोटों की छपाई पर पिछले साल सरकार ने 4 हजार करोड़ रुपये का खर्च किया था. सरकार के मुताबिक, 2000 का एक नोट छापने पर 3 रुपये 53 पैसे का खर्च आता है. देश में 4 जगहों पर नोटों की छपाई होती है.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikant Das) ने नोटों की छपाई में आत्मनिर्भर बनने की बात कही है. उन्होंने दो दिन पहले मैसूर में RBI के मालिकाना हक वाली कंपनी वर्णिका (Varnika) का उद्घाटन किया था. ये कंपनी नोटों की छपाई में इस्तेमाल होने वाली स्याही बनाएगी. इस कंपनी में हर साल 1500 मीट्रिक टन स्याही बनेगी. इससे नोटों की छपाई में होने वाले खर्च में कमी आने की उम्मीद है. आरबीआई के मुताबिक, हर साल करीब साढ़े 4 हजार करोड़ रुपये नोटों की छपाई में ही खर्च हो जाता है.
कहां छपते हैं नोट? छापता कौन है?
- भारत में 4 जगहों पर नोटों की छपाई का काम होता है. नोटों की छपाई का काम दो कंपनियों के पास है. इनमें से एक कंपनी केंद्र सरकार और एक आरबीआई के अधीन है. इन कंपनियों की देश में 4 प्रेस हैं, जहां नोट छपते हैं.
- आरबीआई के मुताबिक, जो कंपनी केंद्र के अधीन है उसका नाम सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) और आरबीआई के अधीन वाली कंपनी का नाम भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (BRBNMPL) है.
- भारत में मध्य प्रदेश के देवास, महाराष्ट्र के नासिक, तमिलनाडु के मैसूर और पश्चिम बंगाल के सबलोनी में नोट छापने की प्रेस है. इन चारों जगहों पर नोट छपते हैं और यहीं से फिर पूरे देश में जाते हैं.
- नोटों की तरह ही सिक्के भी 4 जगहों पर ही बनाए जाते हैं. सिक्के बनाने का काम SPMCIL के पास है. ये सिक्के मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और नोएडा में बनते हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








