
नोएडा: रेमडेसिविर के लिए CMO ऑफिस में 24 घंटे का इंतजार, ब्लैक में कीमत है 30 हजार
AajTak
यूपी पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भदौरिया की हालत खराब है. उनके बेटे दो दिनों से रेमडेसिविर इंजेक्शन की तलाश कर रहे हैं ताकि पिता की जान बचाई जा सके. ब्लैक मार्केट में ये इंजेक्शन 30 से 40 हजार रुपये का मिल रहा है और इनके पास पैसे नहीं हैं.
गाजियाबाद और नोएडा में रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत खत्म नहीं हो रही है. लोग जान बचाने के लिए ब्लैक मार्केट से इंजेक्शन खरीद रहे हैं और गरीब जिनके पास पैसा नहीं वो सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं. अपने पिता के लिए इंजेक्शन न मिल पाने से असहाय और रोता हुआ ये युवक, उत्तर प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भदौरिया के बेटे हैं. महेंद्र सिंह भदौरिया इस समय कोरोना से संक्रिमत हैं और नोएडा के सेक्टर 39 स्थित एक कोविड अस्पताल में भर्ती हैं, महेंद्र की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिस कारण डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत है, उनके पास समय कम है, अगर समय से रेमडेसिविर का डोज नही दिया गया तो महेंद्र भदौरिया की जान भी जा सकती है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.










