
नोएडा में यहां घर खरीदो और साथ में फ्री मिलेगी 4 करोड़ की लैंबोर्गिनी, फिर घर कितने का है?
AajTak
इस दिवाली नोएडा के एक लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट अपने हर विला के साथ 4 करोड़ रुपये की लेम्बोर्गिनी मुफ्त में दे रहा है. ऐसे में एक विला की कीमत कितनी होगी, इसका आप अनुमान लगा सकते हैं.
नोएडा में एक लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट में कथित तौर पर खरीदारों को 26 करोड़ रुपये के घर की खरीद पर एक लेम्बोर्गिनी मुफ्त में दी जा रही है. ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में घर की तलाश कर रहे और लग्जरी कार के शौकीनों को लुभाने के लिए नोएडा में जेपी ग्रीन्स ने एक अनोखा ऑफर पेश किया है.
रियलटर गौरव गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट करके इस ऑफर की ओर लोगों का ध्यान खींचा है. गुप्ता ने कहा कि जेपी ग्रीन्स के प्रत्येक विला की कीमत 26 करोड़ रुपये से अधिक है. उन्होंने एक्स पर लिखा है कि नोएडा में 26 करोड़ रुपये की लागत से एक नया विला प्रोजेक्ट आ रहा है. इसमें प्रत्येक विला के साथ एक लेम्बोर्गिनी दी जा रही है.
26 करोड़ के अलावा भी देने होंगे अतिरिक्त रुपये जेपी ग्रीन्स की ओर से हर विला के साथ खरीदारों को एक लेम्बोर्गिनी उरुस देने के ऑफर का एक ग्राफिक शेयर किया है. गुप्ता ने बताया कि 26 करोड़ रुपये की विला लागत में अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. जैसे कि कार पार्किंग, जिसके लिए खरीदार को 30 लाख रुपये और पावर बैकअप के लिए 7.5 लाख रुपये देने होंगे.
गोल्फ़-फेसिंग विला खरीदने पर ग्राहक को 50 लाख रुपये और खर्च करने होंगे, जबकि क्लब की सदस्यता चाहने वालों को इसके लिए 7.5 लाख रुपये खर्च करने होंगे. इस ऑफर को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं.
एक उरुस की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये एक एक्स यूजर ने पूछा सबके पास एक ही विला और एक ही कार हैं और यह सब प्रीमियम हैं. वहीं एक दूसरे यूजर ने अनुमान लगाते हुए लिखा है -कार की लागत पहले से ही शामिल है और बिल्डर अभी भी 50 प्रतिशत से अधिक मार्जिन कमा रहा है. मॉडल और कस्टमाइजेशन के आधार पर भारत में एक लेम्बोर्गिनी उरुस की कीमत ₹4 करोड़ से अधिक है.
प्रीमियम विला बेचती है जेपी ग्रिन्स जेपी ग्रीन्स जेपी ग्रुप का एक प्रीमियम रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी डिवीजन है. इसकी प्रमुख परियोजना, जेपी ग्रीन्स ग्रेटर नोएडा में उच्च श्रेणी के स्वतंत्र विला, अपार्टमेंट, ग्रेग नॉर्मन द्वारा डिज़ाइन किया गया एक चैंपियनशिप गोल्फ कोर्स, मनोरंजन केंद्र, वेलनेस सुविधाएं और बहुत कुछ शामिल हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










