
नोएडा: प्राइवेट यूनिवर्सिटी में रैगिंग का विरोध किया तो सीनियर्स ने पीटा, छात्र का टूटा दांत
AajTak
शिकायत के मुताबिक जब कुछ जूनियर्स अपने कमरे थे, तभी कुछ सीनियर्स अचनाक रूम में आ गए. सीनियर्स ने जूनियर छात्रों की रैगिंग शुरू कर दी. पीड़ित छात्र के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो सीनियर्स ने गाली-गलौज करते हुए उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी. इस दौरान एक छात्र का एक दांत भी टूट गया.
नोएडा की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी कैंपस में जूनियर स्टूडेंट्स की रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, जूनियर छात्रों ने रैगिंग का विरोध किया तो सीनियर्स ने उनकी पिटाई कर दी. पीड़ित छात्र ने सेक्टर-39 थाने में लिखित शिकायत दी है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि 13-14 अक्टूबर की रात लगभग 3 बजे कुछ सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग की और मारपीट की.
शिकायत के मुताबिक जब छात्र आदर्श त्रिपाठी और उनके क्लासमेट अपने कमरे थे, तभी कुछ सीनियर्स अचनाक रूम में आ गए. सीनियर्स ने जूनियर छात्रों की रैगिंग शुरू कर दी. पीड़ित छात्र के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो सीनियर्स ने गाली-गलौज करते हुए उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी. इस दौरान पीड़ित छात्र का एक दांत टूट गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सीनियर्स जूनियर स्टूडेंट्स को गाली दे रहे हैं और उनकी पिटाई कर रहे हैं. पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि वह काफी डरा हुआ है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई चाहता है.
वहीं नोएडा पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो यूनिवर्सिटी कैंपस का है, जो लगभग एक महीने पुराना है. पुलिस के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले ही वीडियो में दिख रहे सीनियर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की थी. अब मामले की फिर से जांच की जा रही है और पीड़ित छात्र के बयान के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इस घटना पर अभी तक यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हालांकि, विश्वविद्यालय ने वीडियो के बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










