
नोएडा-गाजियाबाद में वोटिंग के बीच 40 डिग्री पहुंचेगा पारा, मेरठ-मथुरा में हीटवेव का अलर्ट, पढ़ें Weather Update
AajTak
मेरठ के लिए मौसम विभाग ने आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. वहीं यहां का तापमान भी आज 40 पहुंचेगा. इसके अलावा न्यूनतम तापमान 4 प्वाइंट बढ़कर 24 डिग्री पहुंच गया है. मथुरा में भी आज से 4 दिन तक हीटवेव का अलर्ट है.
देशभर के 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रेदेशों में आज, 26 अप्रैल को मतदान हो रहा. आज लोगों को वोटिंग के बीच सख्त गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में आज तापमान में बढ़त की उम्मीद है. बता दें कि UP की 8 सीटों में मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर और अमरोहा भी शामिल हैं.
दिल्ली के मौसम का हाल
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
दिल्ली में आज तापमान में अच्छी बढ़त के आसार हैं. आज न्यूनतम तापमान कल के तापमान 20 डिग्री से बढ़कर 24 डिग्री पहुंच गया है. वहीं, अधिकतम तापमान भी 39 से 40 डिग्री पहुंचने के आसार हैं. हालांकि आज बारिश के साथ आंधी का भी अलर्ट है. बता दें पश्चिमी हिमालय पर ताजा वेंस्टर्न डिस्टर्बेंस आया हुआ है, जिससे दिल्ली और इससे सटे कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला चल रहा है.
नोएडा-गाजियाबाद में चमकीली धूप के बीच हल्की बारिश के आसार
NRC के इलाकों में आज सुबह से ही तेज-चमकीली धूप निकली हुई है. हालांकि आईएमडी ने गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज आंशिक रूप से बादल और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. वहीं, न्यूनतम तापमान बढ़कर 24 डिग्री पहुंच गया है और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











