
नोएडा, गाजियाबाद, जयपुर... किन-किन शहरों में रात को दिखी चमकती रोशनी?
AajTak
रात के अंधेरे में आसमान में चमकती रहस्यमय रोशनी ने नोएडा, गाजियाबाद और जयपुर समेत कई शहरों में लोगों को हैरान कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि लंबी चमकदार रोशनी आसमान में जल रही है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों में रात के समय आसमान में तेज और चमकदार रोशनी के वीडियो वायरल हो रहे हैं. लोगों ने इसे पहली नजर में एक उल्का पिंड की बारिश या शॉर्ट-लाइविंग शूटिंग स्टार समझा. ये रोशनी नोएडा, गाजियाबाद के साथ अन्य कई शहरों में रात के समय दिखी है, जिसको लेकर लोग हैरान हैं और तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.
नेहरू प्लेनेटेरियम के वरिष्ठ इंजीनियर ओपी गुप्ता ने भी इसे स्पष्ट किया और कहा कि यह घटना सैटेलाइट डिसइंटिग्रेशन की है. उन्होंने बताया कि यह मलबा विशेष रूप से गाजियाबाद, जयपुर, अलीगढ़, गुरुग्राम और नोएडा के आसमान में देखा गया है. उन्होंने कहा कि टूटते हुए सैटेलाइट के टुकड़े धीरे-धीरे वायुमंडल में प्रवेश करते हैं और इस दौरान सूर्य की रोशनी पर चमकते हैं, जिससे यह तेज और असामान्य रोशनी पैदा होती है.
नेहरू प्लेनेटेरियम की वैज्ञानिक प्रेर्णा चंद्रा ने इंडिया टुडे को बताया कि यह कोई उल्कापिंड टूटने के बाद उसकी बारिश नहीं है. यह सैटेलाइट के मलबे का असर है.. उन्होंने कहा कि जो चमकदार रोशनी लोग देख रहे हैं, वह एक टूटते हुए सैटेलाइट के टुकड़ों का प्रतिबिंब है. यह बिल्कुल भी एक सामान्य शूटिंग स्टार की तरह नहीं है.
यहां देखें Video
यह भी पढ़ें: उल्कापिंड या चीनी सैटेलाइट? MP से गुजरात तक आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी, लोग हैरान
वैज्ञानिकों ने लोगों को आश्वस्त किया कि इस घटना से कोई खतरा नहीं है. यह प्राकृतिक या खगोलीय घटना नहीं, बल्कि मानव निर्मित सैटेलाइट का मलबा है. सैटेलाइट के टूटने के बाद छोटे-छोटे टुकड़े वायुमंडल में जल जाते हैं. वहीं कुछ बड़े टुकड़े बचते हैं, जिनके पृथ्वी की सतह तक पहुंचने की संभावना भी बहुत कम होती है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







