
नोएडा: कोरोना महामारी में DM का प्लान, ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों पर लगेगा NSA
AajTak
नोएडा में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम सुहास एल.वाई ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की और कुछ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. डीएम के आदेश के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीम के अधिकारियों के साथ कई प्राइवेट अस्पतालों का गहन निरीक्षण किया. फिर 200 से ज्यादा बेड खाली कराए गए. ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में नोएडा के कुछ अस्पतालों पर गाज भी गिर सकती है.
नोएडा में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम सुहास एल.वाई ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की और कुछ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. डीएम के आदेश के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीम के अधिकारियों के साथ कई प्राइवेट अस्पतालों का गहन निरीक्षण किया. फिर 200 से ज्यादा बेड खाली कराए गए. ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में नोएडा के कुछ अस्पतालों पर गाज भी गिर सकती है. जिन प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को बिना आवश्यकता के आधार पर बेड उपलब्ध कराए गए हैं, उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई होने की संभावना है. नोएडा के कुछ प्राइवेट अस्पतालों में कुछ ऐसे मरीजों को बेड दे रखे हैं, जिनका इलाज घर पर हो सकता है उन्हें फिलहाल अस्पताल के बेड की जरूरत नहीं है. जबकि उन मरीजों को अस्पताल में रहने की कोई आवश्यकता नहीं है. इसके अलावा कोई भी व्यक्ति ऑक्सीजन की ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध रासुका (NSA) लगाने की कार्रवाई जिला प्रशासन करेगा. इसी प्रकार प्राइवेट अस्पतालों के विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जाएगा.
YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






