
नोएडा की तर्ज पर अब गाजियाबाद भी होगा ITMS से लैस, ट्रैफिक व्यवस्था होगी दुरुस्त
AajTak
यूपी सरकार ने गाजियाबाद की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए ITMS परियोजना के लिए स्वीकृत की. गाजियाबाद शहर के लिए इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम(ITMS)के लिए 8575.71 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी है. अगले 6 माह में इसके लिए सभी काम पूरा कर लिया जाएगा.
गाजियाबाद के लोगों को जल्द ही ट्रैफिक के लिए खास सौगात मिलेगी. अब गाजियाबाद में ट्रैफिक मैनेजमेंट को दुरुस्त किया जाएगा. यूपी सरकार ने गाजियाबाद की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए ITMS परियोजना के लिए स्वीकृत की. गाजियाबाद शहर के लिए इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम(ITMS)के लिए 8575.71 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी है. अगले 6 माह में इसके लिए सभी काम पूरा कर लिया जाएगा. ITMS के तहत CCTV समेत हाई डेफिनिशन कैमरा के जरिए मॉनिटरिंग होती है तो रेड लाइट पर रेड/ग्रीन लाइट की टाइमिंग ऑटोमैटिक तरीके से अपने आप ही सेट हो जाती है.
रेड लाइट जंप करने वालों पर रहेगी नजर यही नहीं रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन कैमरा के जरिए command control room में बैठकर ट्रैफिक पुलिस उन वाहन चालकों पर भी निगाह रख सकती है जो रेड लाइट जंप करते हैं. ये कैमरा ऐसे लोगों की इमेज कैप्चर करने के साथ ही वाहन के नंबर के आधार पर खुद ही चालान काट देता है, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाले चालकों के खिलाफ भी चालान इसके माध्यम से आसानी से किया जा सकता है. स्मार्ट सिटी योजना के तहत गाजियाबाद शहर के लिए आईटीएमएस परियोजना स्वीकृत की गयी है जिसका अगर गाजियाबाद के ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ेगा.
नोएडा में बीते साल लगा था सिस्टम बता दें कि नोएडा प्राधिकरण ने बीते साल ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए इस प्रणाली पर आधारित सिस्टम लगवाया था. इसकी जानकारी नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने ट्वीट कर दी थी. उन्होंने लिखा था कि इंटेलिजेंट ट्रैफिक सिस्टम चालू होने के साथ 1065 सीसीटीवी कैमरों की मदद से नोएडा के 84 क्रॉसिंग पर नजर रखी जा रही है. जिससे नोएडा सुरक्षित और स्मार्ट सिटी बन गया है.
84 चौराहों पर 1065 सीसीटीवी कैमरे बता दें कि नोएडा प्राधिकरण ने ट्रैफिक जाम से लोगों निजात दिलाने के लिए 84 चौराहों पर 1,065 सीसीटीवी कैमरों की मदद से नजर रखने के लिए महत्वाकांक्षी परियोजना बनाई थी. इसके लिए 88.4 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया था. बकौल सीईओ, एक निजी एजेंसी को इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाने का काम सौंपा था. इसका कमांड और कंट्रोल रूम सेंटर सेक्टर-94 में बनाया गया था. इस कंट्रोल रूम से चौबीसों घंटे पुलिसकर्मियों द्वारा निगरानी की जा रही है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







