
नोएडा का गार्डन गैलेरिया फिर विवादों में, महंगे ब्रांड की बोतलों में भरकर सस्ती शराब पिला रहा था पब
AajTak
नोएडा के गार्डन गैलेरिया के क्लिनक पब की शिकायतें आबकारी विभाग को मिल रही थीं. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ शाम के समय छापेमारी की गई. इस दौरान पब के कर्मचारी महंगी ब्रांड की बोतलों में सस्ती शराब मिलाते हुए रंगे हाथ पकड़े गए.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित एक पब में महंगे ब्रांड की शराब की बोतलों में सस्ती शराब भरकर बेची जा रही थी. आबकारी विभाग ने यहां छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. प्रशासन अब पब के लाइसेंस को सस्पेंड करने की कार्रवाई कर रहा है.
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह फर्जीवाड़ा नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल के अंदर क्लिनक नाम के पब में चल रहा था. यहां काफी समय से इस तरह की शिकायतें आ रही थीं. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ शाम के समय छापेमारी की गई. इस दौरान पब के कर्मचारी महंगी ब्रांड की बोतलों में सस्ती शराब मिलाते हुए रंगे हाथ पकड़े गए.
लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई शुरू
छापेमारी के दौरान स्टाफ के एक सदस्य को पब के किचन के ऊपरी डेक पर गुप्त रूप से काम करते हुए पाया गया. छापे के दौरान सामने आया कि ब्लैक डॉग और टीचर्स हाइलैंड की बोतलों में सस्ते स्टर्लिंग रिजर्व ब्रांड की शराब को भरा जा रहा है. डीईओ ने एजेंसी को बताया कि पब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. शराब लाइसेंस को निलंबित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.दो लोगों पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर के मूल निवासी मोहम्मद नवाज और रायबरेली के महेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. मौके से 293 बोतल विदेशी शराब और 395 बीयर के डिब्बे जब्त किए गए हैं.
पहले सामने आ चुका है मारपीट का केस
ससे पहले 3 सितंबर को यूपी के नोएडा में गार्डन गैलेरिया मॉल में बवाल हुआ था. यहां नशे में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था. पूरा मामला गार्डन गैलेरिया के F बार का बताया गया था. यहां जमकर लात-घूंसे चले और शराब की बोतलें भी फेंकी गईं थी. जानकारी के अनुसार, नोएडा में स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में विवाद होने की खबर है.मॉल में स्थित बार में पार्टी चल रही थी, उसी दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. यह झगड़ा इस कदर बढ़ा कि देखते ही देखते जमकर लात-घूंसे चलने लगे. इस घटना का वीडियो सामने आया था. वीडियो के साथ ही दावा किया जा रहा है कि विवाद शराब के नशे में हुआ था.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







