
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए तैयार! पहले फेज में एक रनवे पर रोज 150 फ्लाइट्स
ABP News
पहले फेज में करीब 3,300 एकड़ में बना हिस्सा उद्घाटन के लिए तैयार है. पूरे प्रोजेक्ट के लिए अब तक 6,700 एकड़ जमीन अधिग्रहित हो चुकी है जबकि बाकी 5,100 एकड़ जमीन अगले तीन महीनों में ली जाएगी.
जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े और आधुनिक हवाई अड्डों में से एक बनने की राह पर है. पहले फेज में एक रनवे से उड़ानें शुरू होंगी, जिसमें सालाना 1 करोड़ 20 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी. रोजाना करीब 150 फ्लाइट्स ऑपरेट करने का अनुमान है.
अधिकारियों के मुताबिक जैसे ही सालाना यात्री संख्या 1 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी ऑर्ब दूसरे रनवे का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा. दो रनवे होने के बाद एयरपोर्ट की क्षमता एकदम से बढ़कर 7 करोड़ यात्री सालाना हो जाएगी.
3,300 एकड़ में बना पहले फेज का हिस्सा
पहले फेज में करीब 3,300 एकड़ में बना हिस्सा उद्घाटन के लिए तैयार है. पूरे प्रोजेक्ट के लिए अब तक 6,700 एकड़ जमीन अधिग्रहित हो चुकी है जबकि बाकी 5,100 एकड़ जमीन अगले तीन महीनों में ली जाएगी. जमीन अधिग्रहण पर करीब 5,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं और निर्माण में करीब 7,000 करोड़ रुपये लगाए जा रहे हैं.













