
नॉर्थ कोरिया में कोरोना से पहली मौत हुई, करीब दो लाख लोग आइसोलेट
AajTak
किम जोंग उन ने अपील की है कि कोरोना से बचाव के उपायों को और अधिक बढ़ाया जाए और इनका सख्ती से पालन किया जाए. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, उत्तर कोरिया ने 2020 के अंत तक 13,259 संदिग्ध लोगों के सैंपलों की जांच की जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी.
नॉर्थ कोरिया में कोरोना का पहला केस सामने आने के बाद शुक्रवार को एक मरीज की मौत हो गई. वहीं, 5 अन्य लोगों की भी मौत हुई है लेकिन उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि इन पांच लोगों को हल्का बुखार था और कोरोना जैसे लक्षण थे वहीं करीब दो लाख लोगों को अइसोलेट कर उनका इलाज किया जा रहा है.
नॉर्थ कोरिया की मीडिया कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना से पहली मौत हुई है और हजारों लोगों में कोरोना के लक्षण दिखे हैं जो महामारी को लेकर गंभीर होने के संकेत दे रहे हैं. KCNA ने कहा कि बुखार के लक्षण वाले छह लोगों की मौत हो गई. इनमें से एक मरीज में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है.
आइसोलेशन में 1 लाख 87 हजार लोगों का इलाज जारी
समाचार एजेंसी KCNA ने बताया कि देश में कोरोना विस्फोटक हुआ है. करीब 1 लाख 87 हजार 800 लोगों को आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है. समाचार एजेंसी की ओर से कहा गया है कि मोटे तौर पर 3 लाख 50 हजार लोगों में कोरोना के लक्षण दिखे हैं जिनमें से 10 हजार लोगों ने गुरुवार को इसकी सूचना दी थी. लगभग 1 लाख 62 हजार 200 मरीजों का इलाज किया गया है. हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि इनमें कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या कितनी थी.
गुरुवार को नॉर्थ कोरिया में मिला था कोरोना का पहला केस
उधर, गुरुवार को नॉर्थ कोरिया में कोरोना का पहला केस मिलने के बाद किम जोंग उन ने पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की थी. इसके बाद उन्होंने एंटी वायरस कमांड सेंटर का दौरा भी किया था. किम ने कहा कि बुखार से पीड़ित लोगों को आइसोलेट करना और उनका इलाज करना सर्वोच्च प्राथमिकता है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









