
नॉर्थ ईस्ट राज्यों में जबरदस्त वोटिंग, UP-महाराष्ट्र रहे फिसड्डी, जानें दूसरे चरण में कहां पड़े कितने वोट
AajTak
चुनाव आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार शाम 7 बजे तक 13 राज्यों की 88 सीटों पर औसतन 60.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में 75 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई. वहीं छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के 102 गांवों में पहली बार लोकसभा के लिए मतदान हुआ.
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को देशभर की 88 सीटों पर मतदान हुए. लंबे वीकेंड और मौसम का असर दूसरे चरण में वोटिंग पर देखने को मिला. आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं. इस दौरान नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बंपर वोटिंग देखी गई. वहीं महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में मतदान सुस्त रहा.
चुनाव आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार शाम 7 बजे तक 13 राज्यों की 88 सीटों पर औसतन 60.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में 75 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई. वहीं छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के 102 गांवों में पहली बार लोकसभा के लिए मतदान हुआ.
कहां कितने वोट पड़े?
दूसरे चरण में सबसे ज्यादा असम में 70.68 प्रतिशत, मणिपुर में 77.18 प्रतिशत और त्रिपुरा में 77.97 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं सबसे कम महाराष्ट्र में 53.71 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 54.85 प्रतिशत वोटिंग हुई.
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में असम में 70.68 प्रतिशत, बिहार में 54.17 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 72.51 प्रतिशत, जम्मू और कश्मीर में 67.22 प्रतिशत, कर्नाटक में 64.57 प्रतिशत, केरल में 65.04 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 55.32 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 53.71 प्रतिशत, मणिपुर में 77.18 प्रतिशत, राजस्थान में 60.06 प्रतिशत, त्रिपुरा में 77.97 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 54.85 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 71.84 प्रतिशत वोटिंग हुई.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











