
नॉनवेज खाना बैन करने को लेकर हंसराज कॉलेज सख्त, आदेश वापस लेने से किया इनकार
AajTak
DU के हंसराज कॉलेज में नॉन-वेज पर बैन का विवाद अभी थम नहीं रहा है. इस बैन को लेकर कॉलेज प्रशासन अपने फैसले पर अडिग है. हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल रमा शर्मा ने होस्टल और कैंटीन में मांसाहारी भोजन बंद करने के आदेश को वापस लेने से साफ इनकार कर दिया है.
हंसराज कॉलेज की प्रधानाचार्य रमा शर्मा ने व्यापक आलोचना का सामना करने के बावजूद होस्टल और कैंटीन में मांसाहारी भोजन बंद (Non-Veg Food Ban) करने के आदेश को वापस लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि DU के कॉलेज आर्य समाज के नियमों का पालन करते हैं.
रमा शर्मा ने यह भी दावा किया कि 90% छात्र शाकाहारी हैं और उन्होंने पहले होस्टल में मांसाहारी भोजन परोसे जाने का विरोध किया था. पिछले साल फरवरी में महामारी के बाद फिर से खुलने के बाद हंसराज कॉलेज द्वारा अपनी कैंटीन और होस्टल में मांसाहारी भोजन परोसना बंद करने के फैसले की कई हलकों से तीखी आलोचना हुई है.
'हॉस्टल प्रॉस्पेक्टस में स्पष्ट लिखा है'
हालांकि छात्रों ने दावा किया कि इस मामले में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया था, लेकिन शर्मा ने स्पष्ट किया कि 'एक नोटिस जारी किया गया था और हॉस्टल प्रॉस्पेक्टस में लिखा गया था कि हॉस्टल में मांसाहारी भोजन नहीं परोसा जाएगा.'
वापस नहीं लिया जाएगा मांसाहारी भोजन
प्रिंसिपल रमा शर्मा ने स्पष्ट किया हम मांसाहारी भोजन के संबंध में नोटिस वापस नहीं लेने जा रहे हैं. यह एक आर्य समाज कॉलेज है. हमारा अपना दर्शन है और इसीलिए हम मांसाहारी भोजन नहीं परोसेंगे. हम नियमित रूप से 'हवन' करते हैं. हम अपने नियमों का पालन करते हैं. होस्टल के प्रोस्पेक्टस में लिखा है कि होस्टल में मांसाहारी भोजन नहीं परोसा जाएगा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








