
नेहा मर्डर केस: चौतरफा दबाव के बीच सरकार ने CID को सौंपी जांच, स्पेशल कोर्ट में होगी सुनवाई
AajTak
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने हुबली के नेहा मर्डर केस की जांच को सीआईडी को सौंपने का फैसला किया है. इससे पहले इस केस की जांच स्थानीय पुलिस कर रही थी. इसके साथ ही एक स्पेशल कोर्ट का गठन भी किया जाएगा.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने हुबली के नेहा मर्डर केस की जांच सीआईडी को सौंपने का फैसला किया है. इससे पहले इस केस की जांच स्थानीय पुलिस कर रही थी. इसके साथ ही एक स्पेशल कोर्ट का गठन भी किया जाएगा, जिसमें केस की यथाशिघ्र सुनवाई होगी. इस हत्याकांड को लेकर लोगों में बहुत गुस्सा है. लोग जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आरोपी के लिए सख्त सजा की मांग कर रहे हैं.
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, "हमने केस की जांच सीओडी (सीआईडी) को सौंप दी है. इसके लिए हम एक स्पेशल कोर्ट का गठन भी कर रहे हैं. यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि पुलिस समय से चार्जशीट दाखिल करे, ताकि कोर्ट उसके आधार पर जल्द से जल्द अपना फैसला दे सके. मैं उनके (नेहा के माता-पिता) घर पर नहीं जा सका. जिले के प्रभारी मंत्री और पार्टी कार्यकर्ता गए थे. एच के पाटिल (कानून मंत्री) भी जा रहे हैं. मैं भी जाऊंगा."
इसके साथ ही सिद्धारमैया ने यह भी दावा किया है कि कांग्रेस शासन के दौरान राज्य में अपराध के मामलों में कमी आई है. उन्होंने कहा, ''साल 2023 (कांग्रेस शासन) में 1295 अपराध के मामले थे. साल 2019-2022 तक बीजेपी शासन के 4 वर्षों के दौरान यह संख्या क्रमशः 1300, 1318, 1342 और 1370 थी. हम अपने कार्यकाल के दौरान सबको सुरक्षा देंगे. मैं नेहा की हत्या की कड़ी निंदा करता हूं. उसके परिजनों की हर मांग पर गौर कर रहे हैं.''
दरअस, इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे सूबे में माहौल गरम है. सियासत भी अपने चरम पर हैं. सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी के बीच राजनीतिक खींचतान चरम पर है. कांग्रेस इसे व्यक्तिगत दृष्टिकोण से एक घटना के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है, तो वहीं बीजेपी इसे लव जिहाद का मामला बता रही है. इसके साथ ही राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल भी खड़े कर रही है. कई हिंदू संगठन भी विरोध प्रदर्शनों में शामिल हो रहे हैं.
सिद्धारमैया ने कहा- लव जिहाद का मामला नहीं
इस मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि हुबली में कांग्रेस पार्षद की बेटी नेहा हिरेमत की हत्या "लव जिहाद" का मामला नहीं है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधाते हुए इस हत्याकांड पर राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है. मुख्यमंत्री ने कहा, ''यह लव जिहाद का मामला नहीं है. मैं घटना की निंदा करता हूं. हमने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच गंभीरता से चल रही है. हम अपराधी को सख्त से सख्त सजा देंगे.''

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









