
नेहा की हत्या को जायज बताने वाले लड़के गिरफ्तार, 'कातिल' फैयाज के लिए लिखा- Justice for Love
AajTak
कर्नाटक के हुबली में हुए नेहा हिरेमत मर्डर केस को लेकर माहौल गरम है. लोग नेहा के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं. विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इसे लव जिहाद कहा जा रहा है. इसी बीच हुबली-धारवाड़ पुलिस ने दो लड़कों को विवादित सोशल मीडिया पोस्ट लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
कर्नाटक के हुबली में हुए नेहा हिरेमत मर्डर केस को लेकर माहौल गरम है. लोग नेहा के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं. विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इसे लव जिहाद कहा जा रहा है. इसी बीच हुबली-धारवाड़ पुलिस ने दो लड़कों को विवादित सोशल मीडिया पोस्ट लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दोनों लड़कों ने नेहा की हत्या का समर्थन किया था. एक फेसबुक पोस्ट भी लिखा था. इसमें उनका कहना था कि फैयाज नेहा से सच्चा प्यार करता था.
जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी लड़के धारवाड़ के रहने वाले हैं. उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर नेहा और फैयाज की तस्वीर अपलोड करते हुए लिखा था, ''फैयाज और नेहा सच्चा प्यार करते थे. उसने अपने इश्क के लिए इंसाफ किया है. जस्टिस फॉर लव'' इस पोस्ट के सामने आने के बाद कुछ हिंदू संगठनों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है.
हुबली-धारवाड़ नगर निगम के कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमत की बेटी नेहा हिरेमत (23) की 18 अप्रैल को बीवीबी कॉलेज के परिसर में उसके सहपाठी फैयाज ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद आरोपी फैयाज मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कॉलेज के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. नेहा एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी. फैयाज पहले उसके साथ ही पढ़ता था. दोनों कभी एक-दूसरे के दोस्त हुआ करते थे.
इस घटना से हुबली, धारवाड़ और कई अन्य स्थानों पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था. भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर असामाजिक तत्वों के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया था. उनका आरोप था इसी के परिणामस्वरूप यह घटना हुई है, क्योंकि सत्तारूढ़ दल ने इसे व्यक्तिगत दृष्टिकोण से एक घटना के रूप में पेश करने की कोशिश की है. जबकि बीजेपी सहित कई हिंदू संगठन इस वारदात को लव जिहाद का परिणाम बता रहे हैं.
सिद्धारमैया ने कहा- लव जिहाद का मामला नहीं
इस मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि हुबली में कांग्रेस पार्षद की बेटी नेहा हिरेमत की हत्या "लव जिहाद" का मामला नहीं है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधाते हुए इस हत्याकांड पर राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया. सीएम ने कहा, ''यह लव जिहाद का मामला नहीं है. मैं घटना की निंदा करता हूं. हमने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है, जांच गंभीरता से चल रही है. हम अपराधी को सख्त से सख्त सजा देंगे.''

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







