
नेहरू-इंदिरा और सोनिया गांधी के नाम पर खूब कमाया....कांग्रेस विधायक ने ही करवा दी किरकिरी
AajTak
कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने गांधी परिवार पर एक विवादित टिप्पणी कर दी है. साफ कह गए हैं कि उनके नाम पर खूब पैसा कमाया गया है. अब बीजेपी से बड़ा मुद्दा बना रही है.
कर्नाटक कांग्रेस के लिए विवादों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. चुनावी राज्य है, इसलिए हर विवाद राजनीतिक चश्मे से भी देखा जा रहा है और जकमर बवाल भी देखने को मिल रहा है. अब एक बार फिर कांग्रेस विधायक रमेश कुमार चर्चा में आ गए हैं. बलात्कार वाले बयान से सियासी भूचाल लाने वाले विधायक ने इस बार गांधी परिवार पर टिप्पणी कर दी है. कह दिया है कि उनके नाम पर खूब पैसा कमाया है.
रमेश कुमार ने बोला है कि हमने जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के नाम पर अपनी तीन पीढ़ियों के लिए खूब सारा पैसा कमा लिया है. अब अगर हम इतना भी बलिदान नहीं कर सकते, तो ये हमारी तरफ से ठीक नहीं होगा. अब रमेश कुमार ने असल में ये बयान सोनिया गांधी और उनकी ईडी पूछताछ के सवाल पर दिया है. वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तभी उन्होंने अपने नेता के लिए बलिदान वाली बात करते हुए ये विवादित बयान दे दिया. वे साफ कह गए कि गांधी के नाम पर कांग्रेस नेताओं ने इतना कमा लिया है कि आने वाली तीन पीढ़ियों का काम हो जाएगा.
इस एक बयान ने बीजेपी को फिर कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका दे दिया है. कर्नाटक सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर ने जोर देकर कहा है कि इस एक बयान ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस ने पिछले 60 सालों में देश को लूटा है. वे कहते हैं कि कांग्रेस विधायक को बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने कांग्रेस के 60 साल के लूटने वाले कार्यकाल को इतनी खूबसूरती से बयां कर दिया है. वैसे कांग्रेस विधायक रमेश कुमार का विवादों से एक पुराना नाता है. बलात्कार को लेकर तो उन्होंने ऐसा बयान दे दिया था कि विपक्ष के साथ-साथ उनकी खुद की पार्टी ने भी उन्हें अकेला कर दिया था. तब कांग्रेस विधायक ने कहा था कि एक पुरानी कहावत है... जब बलात्कार को रोका नहीं जा सके तो लेटिए और मजे लीजिए.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








