
नेपाल में भूस्खलन से 17 लोगों की मौत, कई लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमें
AajTak
पश्चिमी नेपाल में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है. इतना ही नहीं, यहां बारिश की वजह से हुए भूस्खलन में 17 लोगों की मौत हो गई. जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक घायलों की संख्या बढ़ सकती है.
नेपाल में इन दिनों बारिश के चलते हालात भयावह हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक शनिवार को पश्चिमी नेपाल में लगातार बारिश की वजह से भूस्खलन हो गया. इसमें 17 लोगों की मौत हो गई. पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित सुदुरपशिम प्रांत के अछाम जिले के अलग-अलग हिस्सों में भूस्खलन हुआ है.
एजेंसी के मुताबिक कार्यवाहक मुख्य जिला अधिकारी दीपेश रिजाल के अनुसार जिले में भूस्खलन में कम से कम 17 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, ये घटना काठमांडू शहर से लगभग 450 किमी पश्चिम में हुई है. हादसे में घायल 11 लोगों को इलाज के लिए सुरखेत जिले में ले जाया गया. अधिकारी के मुताबिक भूस्खलन में 3 लोग लापता हो गए हैं.
अधिकारी के मुताबिक नेपाल पुलिस के जवानों को मौके पर तैनात कर दिया गया है. लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है, प्रांत के 7 जिलों को जोड़ने वाला भीमदत्त हाईवे भी आपदा के कारण बाधित हो गया है. इसके साथ ही अछाम में संचार सेवा भी प्रभावित हुई है. इस कारण कम्युनिकेशन में बाधा उत्पन्न हो गई है.
स्थानीय अधिकारी के मुताबिक लापता लोगों को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं. इसके साथ ही घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि हालात को देखते हुए लोगों से कहा गया है कि बिना वजह घरों से बाहर न निकलें. सुरक्षित रहें. दरअसल पिछले कई दिनों से यहां पर भारी बारिश का दौर जारी है. इसके चलते जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है.
भारी बारिश की वजह से बाढ़ के हालात बन गए हैं. लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई इलाके बारिश के पानी में डूब गए हैं. हालांकि नेपाल के पहाड़ी इलाकों में जून और सितंबर के बीच अक्सर बाढ़ और भूस्खलन होता है.
ये भी देखें

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








