
नेपाल के रास्ते थाईलैंड भागा पेपर लीक का मास्टरमाइंड, राजस्थान सरकार जब्त करेगी संपत्ति
AajTak
राजस्थान सरकार ने पेपर लीक माफिया सुरेश ढाका को भगोड़ा घोषित कर उसकी संपत्तियों को सील करने का फैसला लिया है. सुरेश पर राज्य में एक दर्जन से अधिक परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोप हैं और माना जा रहा है कि वह नेपाल के रास्ते थाईलैंड भाग गया है.
राजस्थान सरकार ने राज्य के सबसे बड़े पेपर लीक माफिया सुरेश ढाका को भगोड़ा घोषित कर दिया है. गृह विभाग ने सुरेश ढाका का पता बताने वाले को इनाम देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि सुरेश नेपाल के रास्ते थाईलैंड भाग गया है. सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा के दौरान, उदयपुर के सुखेर में पेपर लीक करते समय उसके गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था, जिसके बाद वह फरार हो गया. सुरेश ढाका पर अब तक राजस्थान में एक दर्जन से अधिक परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले दर्ज हैं.
फ्लैट और कोचिंग को किया सील
राजस्थान सरकार ने जयपुर स्थित सुरेश ढाका के फ्लैट और सांचौर में उसके गांव की संपत्तियों को सील कर दिया है. जयपुर में उसकी कोचिंग की बिल्डिंग पर बुलडोज़र भी चलाया गया, लेकिन वह अब भी फरार है. भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद राज्य सरकार उसकी संपत्तियों पर कब्ज़ा लेगी. सरकार ने उसके गिरोह के 15 से अधिक सदस्यों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि सुरेश ढाका के राज्य के बड़े नेताओं से संपर्क रहे हैं, जिनकी वजह से वह लंबे समय तक कानून से बचता रहा. नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने यहां तक आरोप लगाया कि ढाका कई नेताओं का सोशल मीडिया इंचार्ज भी रहा है.
राजस्थान में बीते दस वर्षों में 18 परीक्षाओं में पेपर लीक हो चुके हैं, जिनमें शिक्षक भर्ती और सब-इंस्पेक्टर जैसी बड़ी परीक्षाएं शामिल हैं. सरकार ने अब केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की मदद लेने का फैसला किया है. माना जा रहा है कि सुरेश ढाका की गिरफ्तारी से पेपर लीक माफियाओं के कई बड़े राज सामने आ सकते हैं. इसलिए पुलिस उसे पकड़ने की हर कोशिश कर रही है.
राजस्थान के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कई बार सुरेश ढाका को उसके परिवार के माध्यम से सरेंडर कराने की कोशिश की, लेकिन हर बार उसने जांच एजेंसियों को चकमा दे दिया. इसके बाद राजस्थान सरकार ने उसे भगोड़ा घोषित कर आगे की कार्रवाई करने का निर्णय लिया है. अब उसकी सभी संपत्तियों को राजस्थान सरकार जब्त करेगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










