
'नेपाल किसी देश की फोटोकॉपी मशीन नहीं', PM ओली का प्रचंड को दो टूक, बांग्लादेश जैसी स्थिति की खारिज
AajTak
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा, "हमारी अपनी पहचान है, अलग सभ्यता और संस्कृति है, इसलिए यह कहने का कोई मतलब नहीं कि बांग्लादेश में जो राजनीतिक अशांति हुई, वह नेपाल में भी दोहराई जा सकती है."
नेपाल (Nepal) के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने शनिवार को कहा कि देश में एक दशक से चल रहे उग्रवाद के दोहराने की कोई संभावना नहीं है. उन्होंने हाल के दिनों में श्रीलंका और बांग्लादेश में हुई राजनीतिक अशांति जैसी संभावना को खारिज कर दिया है. ओली ने यह टिप्पणी काठमांडू में सिमरिक एयर (Simrik Air) के चीफ कैप्टन रामेश्वर थापा द्वारा लिखी गई किताब 'In to the Fire' के विमोचन के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में की.
ओली ने कहा, "मुझे दशक भर से चल रहे विद्रोह के फिर से होने की उम्मीद नहीं दिखती और सरकार ऐसी गतिविधि को फिर से होने नहीं देगी." उन्होंने हाल के दिनों में श्रीलंका और बांग्लादेश में हुई राजनीतिक अशांति के फिर से होने की संभावना को भी खारिज कर दिया.
'नेपाल किसी देश की फोटोकॉपी मशीन नहीं...'
ओली ने साफ किया कि नेपाल किसी देश की फोटोकॉपी मशीन नहीं है, इसलिए यहां ऐसी घटनाएं दोहराई नहीं जा सकतीं. केपी शर्मा ओली, सीपीएन-माओवादी सेंटर के अध्यक्ष पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' की हालिया टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिन्होंने ओली के नेतृत्व वाले मौजूदा गठबंधन को बांग्लादेश की राजनीतिक अशांति से सबक सीखने के लिए कहा था, जिसने शेख हसीना की सरकार को गिरा दिया था.
5 अगस्त को हुए अभूतपूर्व सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर भाग गईं. वह 5 अगस्त को भारत पहुंचीं और मौजूदा वक्त में यहीं रह रही हैं. दो महीने से चल रहे आरक्षण विरोधी प्रदर्शनों की वजह से व्यापक प्रदर्शन, कर्फ्यू और हिंसा हुई है.
यह भी पढ़ें: नेपाल: नए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली रविवार को हासिल करेंगे विश्वास मत, सोमवार को ली थी शपथ

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









