
नेतृत्व परिवर्तन से विधायकों के दिल्ली दौरे तक... कांग्रेस की डिनर मीटिंग में कर्नाटक पर क्या बात हुई?
AajTak
बेंगलुरु से दिल्ली तक सियासी हलचल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 21 नवंबर को कर्नाटक पहुंच रहे हैं. कांग्रेस सूत्रों ने विधायकों के दिल्ली दौरे पर कहा है कि वह सभी बिना किसी अपॉइंटमेंट के पहुंचे हैं.
कर्नाटक में सत्ता के शीर्ष पर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. कर्नाटक सरकार के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के करीबी विधायकों में दिल्ली पहुंचकर बिना अपॉइंटमेंट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है. वहीं, डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश उनसे मिलने उनके घर पहुंचे हैं. कयासों के बीच कांग्रेस सूत्रों ने नेतृत्व परिवर्तन के कयासों को सिरे से खारिज कर दिया है.
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री बदलने या कर्नाटक सरकार में किसी भी तरह के बड़े फेरबदल को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं चल रही है. कर्नाटक के कई कांग्रेस विधायकों के दिल्ली पहुंचने को लेकर पार्टी सूत्रों का कहना है कि वह सभी बिना अपॉइंटमेंट के पहुंचे हैं. पार्टी अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खड़गे) ने विधायकों को मिलने का समय नहीं दिया था. बेंगलुरु से दिल्ली तक हलचल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी 21 नवंबर को बेंगलुरु पहुंच रहे हैं.
इन सबके बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिल्ली में मौजूद मंत्री चेलुवरास्वामी से बात की है. चेलुवरास्वामी ने सीएम से यह कहा कि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की ओर से नहीं, बल्कि सरकारी काम से दिल्ली आया हूं. सूत्रों के मुताबिक, बीती रात (20-21 नवंबर की रात) डिनर मीटिंग भी हुई है, जिसमें कई नेताओं ने कर्नाटक की मौजूदा स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए ठीक नहीं है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक डिनर मीटिंग से पांच प्रमुख बिंदु निकलकर आए.
1. कर्नाटक मे जो कुछ हो रहा है, वह पार्टी के हित में नहीं है.
2. वरिष्ठ नेताओं को एकजुट होकर हाईकमान से यह डिमांड करनी चाहिए कि नेतृत्व पर स्थिति स्पष्ट कर दी जाए.
3. साल 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर काम करने की जरूरत है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











