
नेकेड होकर पूरे शहर में गाड़ी चलाता था वकील, हुई कार्रवाई
AajTak
12 महीने में तीसरी बार शहर में नेकेड होकर गाड़ी चलाते हुए पाए जाने के बाद एक सीनियर वकील पर एक्शन लिया गया.
एक वकील को 14 दिन जेल की सजा सुनाई गई. 12 महीने में तीसरी बार शहर में नेकेड होकर गाड़ी चलाते हुए पाए जाने के बाद वकील पर एक्शन लिया गया. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने वकील को अनिश्चित काल के लिए न्यायिक कामकाज से सस्पेंड कर दिया है. मामला अमेरिका के ओहियो राज्य का है.
'news.yahoo.com' की खबर के मुताबिक, 50 साल के सीनियर वकील स्कॉट ब्लौवेल्ट (Scott Blauvelt) 1997 से न्यायिक क्षेत्र में एक शीर्ष कानून अधिकारी हैं. लेकिन नेकेड होकर गाड़ी चलाने की उनकी अजीब प्रवृत्ति ने उनके करियर पर प्रतिकूल प्रभाव डाला. बताया गया कि वो एक दुर्लभ तरीके के डिसऑर्डर से ग्रस्त हैं.
साल 2018 से 2021 के बीच में उन्हें करीब पांच बार नेकेड होकर गाड़ी चलाते हुए देखा गया था, जिनमें से तीन बार पिछले 12 महीनों में देखा गया. इस दौरान उनपर गाड़ी चलाते वक्त महिला से अश्लील हरकत करने का आरोप भी लगा.
वकील पर ऐसे आरोप पहले भी लगे हैं
हालांकि, ये कोई पहला मौका नहीं है जब स्कॉट ब्लौवेल्ट पर ऐसे आरोप लगे हैं. उन्हें 2020 में भी सार्वजनिक तौर पर अभद्रता करने और लापरवाही से गाड़ी चलाने का दोषी पाया गया था. तब उन्हें हाइपर सेक्सयूलिटी डिसऑर्डर के इलाज के लिए दो साल के प्रोग्राम में भेज दिया गया था.
स्थानीय समाचार के अनुसार, 2020 में उनके पिछले सस्पेंशन के तीन महीने बाद उन्हें फिर से नेकेड ड्राइविंग और दो और मौकों पर अश्लील हरकत करने के लिए गिरफ्तार किया गया था. जिसको लेकर बटलर काउंटी बार एसोसिएशन ने उनके निलंबन (Remedial Suspension) की मांग की थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










