
नूंह में नाबालिग लड़के की हैवानियत... 15 साल की लड़की से 7 महीने तक रेप, गर्भवती होने पर वारदात का खुलासा
AajTak
हरियाणा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़के पर 15 साल की लड़की से महीनों तक रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है. सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने नाबालिग को हवस का शिकार बनाया. पीड़िता सात महीने की गर्भवती है.
हरियाणा के नूंह जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग लड़के ने अपने ही गांव की 15 साल की लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला. उसने सोशल मीडिया पर पीड़िता की तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सात महीनों तक बलात्कार किया. इस घिनौने अपराध का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता सात महीने की गर्भवती पाई गई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
पुलिस ने आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया, जहां से उसे सुधार गृह भेज दिया गया. ये मामला नूंह के महिला पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पिछले डेढ़ महीने से परेशान दिख रही थी. कई बार पूछने पर भी उसने अपनी परेशानी का कारण नहीं बताया. एक दिन अचानक उसे उल्टी होने लगी, तो डॉक्टर के पास ले गए.
पिता ने शिकायत में कहा है, "मेरी बेटी को सात-आठ दिनों से उल्टी हो रही थी. मैं उसे डॉक्टर के पास ले गया, जहां उसे दवाइयां दी गईं, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ." पीड़िता की हालत बिगड़ती गई, तो परिवार ने उसका अल्ट्रासाउंड करवाया. इस दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ. 15 साल की लड़की करीब सात महीने की गर्भवती निकली. इसके बाद पीड़िता ने अपने पिता को आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर वे दंग रह गए.
उसने बताया कि उसी गांव का एक नाबालिग लड़का पिछले छह-सात महीनों से उसका यौन शोषण कर रहा था. आरोपी ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी. पीड़िता के पिता ने बताया, "जब मैं आरोपी के घर गया और उसे उसके कृत्य के लिए डांटा, तो उसके परिवार वालों ने उल्टा मुझे धमकी दी. इतना ही नहीं उन्होंने मुझसे बच्चे का अबॉर्शन कराने के लिए दबाव बनाया है."
पिता ने यह भी बताया कि उनके पांच बच्चे हैं. उनकी पत्नी पिछले छह साल से अपने माता-पिता के घर रह रही है. वो खुद मजदूरी के लिए अक्सर घर से बाहर रहते हैं, जिसके चलते उनकी बेटी अकेली थी. आरोपी ने इसका फायदा उठाया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस एक्ट यानी पॉक्सो और बीएनस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है.
नूंह की महिला थाना प्रभारी मंजू ने बताया, "आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया, जहां से उसे सुधार गृह भेज दिया गया. इस मामले की जांच जारी है." यह घटना न केवल समाज में नाबालिगों के बढ़ते अपराधों की गंभीरता को दर्शाती है, बल्कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग को भी उजागर करती है. पुलिस आरोपी की क्राइम हिस्ट्री का जांच कर रही है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







