नीरज बवाना गैंग से बदला लेने के लिए लॉरेंस बिश्नोई से मिलाया हाथ, राजेश बवाना गिरोह के 4 बदमाश गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने राजेश बवाना गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. सभी बदमाश अपने प्रतिद्वंद्वी नीरज बवाना गैंग के सदस्यों को खत्म करने की योजना बना रहे थे. इन्होंने अपने प्लान को अंजाम देने के लिए लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार से भी हाथ मिला लिया था.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने चार अपराधियों अभिषेक, हिमांशु, नितिन और अभिलाष को गिरफ्तार किया है. चारों आरोपी राजेश बवाना गैंग के सक्रिय सदस्य हैं. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों जिसमें बवाना निवासी रोहित और दिल्ली के दरियापुर निवासी मोंटी सेहरावत उर्फ जैकी शामिल हैं, को मारना चाहते थे. दो युवकों पर राजेश बवाना गैंग के सदस्यों अभिषेक बवाना और बवाना निवासी चिराग की हत्या का आरोप है. वे जेजे कॉलोनी वजीरपुर, दिल्ली के एक व्यक्ति को भी मारने जा रहे थे, जिसकी गिरोह के एक सदस्य अबीश उर्फ पोटा के साथ व्यक्तिगत दुश्मनी थी. पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों को 20 सितंबर की रात करीब 11 बजे आजादपुर बस टर्मिनल से गिरफ्तार किया गया था.
पुलिस ने बताया कि 20 सितंबर को स्पेशल सेल को एक इनपुट मिला था कि राजेश बवाना गिरोह के चार सदस्य अपने प्रतिद्वंद्वी नीरज बवाना गिरोह के एक सदस्य की हत्या करने की योजना बना रहे हैं. हत्या को अंजाम देने के लिए वे हथियारों के साथ आजादपुर में लगभग 10-10:30 बजे इकट्ठा होंगे. सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया. रात करीब 11 बजे स्टेशल सेल की टीम ने मौके पर जाल बिछाकर चारों बदमाशों को बस टर्मिनल आजादपुर के समीप सड़क किनारे से पकड़ लिया. सभी के पास से अवैध हथियार बरामद हुए हैं. पूछताछ करने पर सभी ने खुलासा किया कि उन्हें एक युवक की हत्या करनी थी, जिससे आरोपी अभिलाष उर्फ पोटा की कोई व्यक्तिगत दुश्मनी थी.
नीरज बवाना गैंग के सदस्यों की हत्या का था प्लान
बदमाशों ने यह भी खुलासा किया कि पिछले कुछ दिनों से वे अपने प्रतिद्वंदी नीरज बवाना के गैंग के सदस्य रोहित और जैकी को भी मारने की फिराक में थे, जो उनके गैंग के सदस्यों की हत्या में शामिल थे और हाल ही में जेल से बाहर आए थे. अभिषेक के नेतृत्व में ये बदमाश हाल ही में विदेश में रहे गैंगस्टर गोल्डी बरार के संपर्क में भी आए और हत्याओं को अंजाम देने के लिए गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई के साथ हाथ मिला लिया. बदमाशों के पास से तीन .32 पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और एक देसी पिस्टल, उसके 5 जिंदा कारतूस और हरियाणा के सोनीपत से चोरी की गई एक मोटर साइकिल बरामद हुई है.
स्कूल फ्रेंड हैं बदमाश
पुलिस के मुताबिक बदमाश अभिषेक स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से बीए थर्ड ईयर का छात्र है. अन्य बदमाश हिमांशु ने 12वीं तक पढ़ाई की है. वह अपने साथियों अभिषेक उर्फ शेखू और नितिन का स्कूल फ्रेंड है. अपने पिता की मृत्यु के बाद उसने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और बुरी संगत में पड़ गया. नितिन ने 10वीं तक पढ़ाई की है. वह अभिषेक उर्फ शेखू और हिमांशु का स्कूल फ्रेंड भी है. अपने स्कूल के दिनों में वह बुरी संगत में पड़ गया. वह हिंसक प्रकृति का है और स्कूल छोड़ने के बाद अपने उपरोक्त सहयोगियों के साथ अपराध में लिप्त है. आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए वह अपने साथ हथियार भी रखता था.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








