
नीरज चोपड़ा की वो बात जिसने पाकिस्तान के अरशद नदीम का दिल जीत लिया
AajTak
भारत-पाकिस्तान की दुनियाभर में अदावत किसी से छिपी नहीं है. लेकिन टोक्यो ओलंपिक में एक पल ऐसा भी आया जब दोनों देशों के खिलाड़ी एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे थे. भाला फेंक प्रतियोगिता में मेडल जीतने में नाकाम पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम ने इसका खुलासा किया है.
भारत-पाकिस्तान की दुनियाभर में अदावत किसी से छिपी नहीं है. लेकिन टोक्यो ओलंपिक में एक पल ऐसा भी आया जब दोनों देशों के खिलाड़ी एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे थे. भाला फेंक प्रतियोगिता में मेडल जीतने में नाकाम रहे पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम ने इसका खुलासा किया है. अरशद नदीम ने पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'द न्यूज' को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि रिकॉर्ड 87.58 मीटर भाला फेंक के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने शुभकामना दी थी कि उन्हें (पाकिस्तानी खिलाड़ी को) भी टोक्यो ओलंपिक में पदक मिले. (फोटो-Getty Images) अरशद नदीम ने एक इंटरव्यू में कहा कि नीरज चोपड़ा ने रविवार को समापन समारोह के दौरान उनसे मुलाकात की और निराशा व्यक्त की कि वह (अरशद नदीम) पदक नहीं जीत सके. अरशद नदीम ने टोक्यो में 'द न्यूज' को बताया, "जब हम समापन समारोह के लिए जा रहे थे, नीरज चोपड़ा मेरे पास आए और कहा कि यह दुर्भाग्य है कि मैं फाइनल में अच्छा थ्रो नहीं कर पाया." अरशद नदीम पहले ही नीरज को अपना आदर्श बता चुके हैं. (फोटो-Getty Images)
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









