
'नीरज का थ्रो अरशद के...', ओलंपिक में नदीम के गोल्ड जीतने पर क्या कह रहा पाकिस्तान का मीडिया?
AajTak
पेरिस ओलंपिक में गुरुवार देर रात हुए जैवलिन थ्रो मुकाबले में पाकिस्तान को गोल्ड मिला है. पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जहां गोल्ड जीता वहीं, भारत के नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है. इसे लेकर पाकिस्तान की मीडिया में खूब चर्चा है.
Paris Olympics 2024: पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीत लिया है. उन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंका. वहीं, गोल्ड के प्रबल दावेदार माने जा रहे नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर दूर भाला फेंककर भारत को सिल्वर मेडल दिलाया. अरशद नदीम की जीत पर पूरे पाकिस्तान में जश्न का माहौल है. पाकिस्तान की झोली में पूरे 32 सालों बाद कोई ओलंपिक मेडल आया है जिसे लेकर वहां की मीडिया अरशद नदीम की खबरों से अटी पड़ी है. साथ ही नीरज चोपड़ा को लेकर भी कई बातें कही जा रही हैं.
पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'डॉन' ने अरशद नदीम पर लिखे लेख को शीर्षक दिया है- अरशद नदीम ने ओलंपिक गोल्ड के साथ खुद को इतिहास के पन्नों में शामिल कर लिया.'
'स्वतंत्रता दिवस से पहले मिला गिफ्ट'
डॉन ने लेख में जीत के बाद की नदीम की तस्वीर लगाई है जिसमें वो पाकिस्तान का झंडा लहराते दिखे हैं. लेख में पाकिस्तानी अखबार ने लिखा कि स्वतंत्रता दिवस से पहले देश को गिफ्ट मिला है.
अखबार ने लिखा, 'अरशद नदीम ने भाला फेंक फाइनल के लिए अपनी बाहें हवा में लहराई और चेहरे पर मुस्कान के साथ शुरुआत की. वो एक स्वर्ण पदक और एक रिकॉर्ड के साथ वहां से निकले. उन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंका और 90.57 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ नया रिकॉर्ड बना दिया.'
डॉन ने लिखा कि पाकिस्तान ने 40 सालों बाद ओलंपिक में गोल्ड जीता है. 1984 में पाकिस्तान ने हॉकी में लॉस एंजिल्स ओलंपिक में गोल्ड जीता था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









