
नीतीश या राहुल... पीएम पद के लिए JDU ने आगे किया सुशासन बाबू का नाम, क्या स्वीकार करेगी कांग्रेस?
AajTak
विपक्षी गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के लिए रेस शुरू होती नजर आ रही हैय जनता दल यूनाइटेड ने प्रधानमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार का नाम आगे कर दिया है. क्या कांग्रेस इसे स्वीकार करेगी?
विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी I.N.D.I.A. की मुंबई में बैठक होनी है. इस बैठक में न्यूनतम साझा कार्यक्रम और गठबंधन के संयोजक को लेकर चर्चा होने की संभावना है. मुंबई बैठक से पहले विपक्षी एकजुटता की कवायद के अगुवा नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री जमा खान ने प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर बयान दिया है.
ये भी पढ़ें- JDU ने PM पद के लिए नीतीश का नाम किया आगे, कांग्रेस बोली- चुनाव के बाद तय करेंगे
जमा खान ने कहा है कि देश की जनता नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है. जमा खान के इस बयान के बाद फिर से ये बहस छिड़ गई है कि विपक्षी गठबंधन से पीएम फेस कौन होगा? नीतीश कुमार या राहुल गांधी? जेडीयू नेता के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा है कि प्रधानमंत्री पद को लेकर चर्चा चुनाव के बाद होगी. मुंबई की बैठक से पहले नीतीश सरकार के मंत्री के बयान के मायने क्या हैं?
जेडीयू की प्रेशर टैक्टिस
नीतीश कुमार खुद भी कई मौकों पर ये साफ कह चुके हैं कि प्रधानमंत्री पद की रेस में नहीं हूं. एक तरफ नीतीश कुमार पीएम पद के लिए अपनी दावेदारी से इनकार करते रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जेडीयू के नेता गाहे-बगाहे उनका नाम आगे भी बढ़ा दे रहे हैं. नीतीश कुमार हाल ही में दिल्ली पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने किसी भी विपक्षी नेता से मुलाकात नहीं की. नीतीश का दिल्ली दौरा और विपक्षी नेताओं से दूरी, अब पीएम पद के लिए उनके ही मंत्री का बयान. ये सब महज संयोग है या जेडीयू की प्रेशर टैक्टिस?
ये भी पढ़ें- PM पद के लिए JDU ने फिर नीतीश का नाम बढ़ाया, ललन सिंह बोले- वे आए तो लागू करेंगे 'नरेंद्र मोदी संविधान'

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









