
नीतीश के MLC ने किया गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवार , 'जिनकी सरकार खतरे में, उन्हीं का धर्म खतरे में'
AajTak
Bihar News: नीतीश सरकार में सहयोगी पार्टी बीजेपी के केंद्रीय मंत्री पर उन्हीं की पार्टी जदयू के एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने निशाना साधा है. गिरिराज सिंह के हिंदू धर्म को खतरे में बताए जाने वाले बयान पर जदयू एमएलसी ने पलटवार किया है.
जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधान परिषद सदस्य (MLC) गुलाम रसूल बलियावी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आड़े हाथों लिया है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह पर पलटवार करते हुए बलियावी ने कहा है कि जिनकी सत्ता खतरे में होती है, उन्हीं का धर्म भी खतरे में होता है.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिंदू और सनातन धर्म को खतरे में बताया था. उनके इसी बयान पर पलटवार करते हुए जदयू एमएलसी बलियावी ने कहा, कुछ लोगों की सत्ता और कुर्सी खतरे में है. जिसकी सत्ता और सरकार खतरे में होती है, उसी का धर्म भी खतरे में रहता है.
बलियावी ने आगे कहा, गिरिराज सिंह सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं. गिरिराज सिंह सरकार में हैं और मंत्री भी हैं, मगर हनुमान जयंती के मौके पर निकली शोभायात्रा में न तो वह और न ही उनके कोई परिवार का सदस्य नजर आ रहा था और वह कह रहे हैं कि हिंदू धर्म खतरे में है.
जुलूस में बीजेपी नेताओं के बच्चे शामिल क्यों नहीं होते?
MLC गुलाम रसूल ने कहा कि हिंदू धर्म को खतरे में बताने वाले बयान देकर गिरिराज सिंह लगातार भारत को विश्व पटल पर शर्मसार करते हैं. बलियावी ने सवाल पूछा कि हिंदू धर्म को खतरा बताने वाले बीजेपी के नेताओं के बच्चे आखिर जुलूस और शोभायात्रा में शामिल क्यों नहीं होते हैं ?
बयान बहादुर नेताओं से बिहार नहीं चलता

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.










