
नीतीश कुमार के गृह विभाग छोड़ने के पीछे क्या हैं सियासी संकेत? देखें ख़बरदार
AajTak
बिहार में आज वो हुआ है जो पिछले बीस साल में नहीं हुआ. 20 साल से मुख्यमंत्री बनते आ रहे नीतीश कुमार ने पहली बार गृह विभाग छोड़ दिया. अबकी बार बिहार में गृह विभाग बीजेपी के पास आ गया है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को गृह विभाग की जिम्मेदारी मिली है. अब सवाल है कि जिस तरह महाराष्ट्र में सीएम रहे शिंदे को डिप्टी सीएम बनाकर एक मॉडल दिया गया. क्या उसी तरह बिहार में बीजेपी ने नया मॉडल अब दे दिया है? देखें ख़बरदार.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











