
'नीतीश कुमार केवल उम्र काट रहे हैं, मजबूर BJP उन्हें ढो हो रही है', तेजस्वी का तंज
AajTak
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उम्र को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि नीतीश केवल अपनी उम्र काट रहे हैं जबकि बीजेपी नीतीश कुमार की पालकी ढो रही है.
बिहार में तेजी से बढ़ती महंगाई को लेकर एक बार फिर से नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला है. तेजस्वी ने नीतीश कुमार के उम्र पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार केवल सत्ता में बैठकर अपनी उम्र काट रहे हैं जबकि बीजेपी जो नीतीश कुमार को समर्थन दे रही है वह उनकी पालकी ढो रही है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया कि बिहार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है. डबल इंजन सरकार के कारण हर क्षेत्र में ट्रबल ही ट्रबल है. मुख्यमंत्री बस अपनी उम्र काट रहे हैं तथा मजबूर भाजपा उनकी पालकी ढो रही है.बेरोजगारी के मुद्दे पर भी नीतीश और केंद्र सरकार पर तेजस्वी ने साधा निशाना
तेजस्वी ने बिहार में फैली बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर भी स्थिति सरकार पर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड की एनडीए सरकार को बताना चाहिए कि 2020 विधानसभा चुनाव के समय उन लोगों ने जो 19 लाख रोजगार देने का वादा किया था उसका आखिरकार क्या हुआ? तेजस्वी ने ट्वीट किया कि बेगैरत लोगों को बताना चाहिए कि बिहारी युवाओं की 19 लाख नौकरियां कहां है? वहीं दूसरी तरफ बिहार में तेजी से बढ़ते अपराध के ग्राफ को लेकर भी तेजस्वी ने सरकार पर हमला बोला और कहा कि बिहार में हर जगह अपराध हो रहे हैं और हर 4 घंटे में बलात्कार और हर 5 घंटे में किसी की हत्या होती है.
ये भी पढ़ें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









