
नीतीश की हिंदी स्पीच का टीआर बालू ने मांगा इंग्लिश ट्रांसलेशन, INDIA गठबंधन की बैठक में भड़के बिहार CM
AajTak
INDIA गठबंधन की चौथी बैठक का आयोजन दिल्ली के अशोका होटल में किया गया. बैठक में नीतीश ने अपनी बात हिंदी में कहनी शुरू की तो तमिलनाडु के सीएम स्टालिन और डीएमके नेता टीआर बालू ने मनोज झा से नीतीश के भाषण का अंग्रेजी अनुवाद करने के लिए कहा, जिस पर नीतीश भड़क गए.
विपक्षी एकजुटता को लेकर दिल्ली में आयोजित हुई INDIA गठबंधन की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए. दरअसल, मीटिंग के दौरान नीतीश कुमार ने हिंदी में भाषण दिया. डीएमके के कोषाध्यक्ष टीआर बालू (TR Baalu) ने नीतीश के भाषण का इंग्लिश ट्रांसलेशन मांग लिया. इस बात ने नीतीश कुमार भड़क गए और अपनी नाराजगी जाहिर कर दी.
INDIA गठबंधन की चौथी बैठक का आयोजन दिल्ली के अशोका होटल में किया गया था. इस दौरान नीतीश कुमार के बोलने की बारी आई तो उन्होंने अपनी बात हिंदी में कहनी शुरू कर दी. उनके भाषण के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और डीएमके पार्टी के नेता टीआर बालू नीतीश की बात समझने में असमर्थ दिखे. बालू ने दूसरी तरफ बैठे RJD सांसद मनोज झा को इशारा करते हुए पूछा कि क्या वह नीतीश के भाषण का हिंदी में अनुवाद कर सकते हैं.
हिंदी राष्ट्रीय भाषा, हमें आनी चाहिए: नीतीश
टीआर बालू ने जैसे ही मनोज झा से नीतीश का भाषण हिंदी में अनुवाद करने की अपील की, मनोज झा ने नीतीश से इसकी अनुमति मांगी. बिहार के मुख्यमंत्री इस बात पर भड़क गए. उन्होंने कहा कि हम अपने देश को हिंदुस्तान कहते हैं. हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है. हमें यह भाषा आनी चाहिए. नीतीश के इतना कहने पर मोर्चा संभालते हुए CPI नेता डी राजा ने कहा कि भाषा के मुद्दे को बीच में नहीं लाना चाहिए. नीतीश कुमार के मनोज झा को अनुवाद करने से मना करने पर चर्चा वहीं खत्म हो गई.
बैठक में शामिल हुए 28 सियासी दलों के नेता
बता दें कि दिल्ली में हुई INDIA गठबंधन की बैठक में 28 सियासी दलों के नेता शामिल हुए. मीटिंग के बाद प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सीताराम येचुरी, फारूक अब्दुल्ला, प्रेमाचंद्रन, टीआर बालू, डी राजा और महुआ मांझी शामिल थे. बैठक में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, जदयू नेता नीतीश कुमार, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी दिल्ली, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










