
नीतीश कटारा हत्याकांड: दोषी विकास यादव की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब
AajTak
2002 में नीतीश कटारा की हत्या कर दी गई थी. निचली अदालत और हाईकोर्ट ने विकास यादव को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. बाद में सुप्रीम कोर्ट ने सजा बढ़ाकर 25 साल कर दी थी.
सुप्रीम कोर्ट ने चर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव की अंतरिम जमानत याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार और पीड़ित की मां नीलम कटारा से जवाब दाखिल करने को कहा है. विकास यादव ने अपनी मां की गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए जमानत की मांग की है. इस मामले में अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह विकास यादव की मां की स्वास्थ्य स्थिति पर एक रिपोर्ट पेश करे. यह रिपोर्ट अगली सुनवाई से पहले दाखिल करनी होगी.
23 साल जेल में बिता चुका विकास यादव
याचिका में विकास यादव की ओर से दलील दी गई कि वह 25 साल की सजा में से 23 साल जेल में बिता चुका है. हालांकि, पीड़ित पक्ष की ओर से नीलम कटारा ने उनकी अंतरिम जमानत का विरोध किया है.
2002 में नीतीश कटारा की हत्या कर दी गई थी. निचली अदालत और हाईकोर्ट ने विकास यादव को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. बाद में सुप्रीम कोर्ट ने सजा बढ़ाकर 25 साल कर दी थी.
17 फरवरी साल 2002 के दिन की दिल्ली में नीतीश कटारा की हत्या हुई. नीतीश का बाहुबली नेता डीपी यादव की बेटी भारती यादव के साथ प्रेम संबंध था. भारती के भाई विकास यादव ने अपने चचेरे भाई विशाल यादव और सुखदेव पहलवान के साथ मिलकर नीतीश की हत्या की थी. उस समय DP यादव की बेटी भारती यादव गाजियाबाद के एक मैनेजमेंज इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रही थीं. इसी इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करते हुए भारती की मुलाकात नितीश कटारा से हुई. फिर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था और वो शादी करना चाहते थे.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








