
नींव खोदी तो निकल पड़ा खजाना, PM आवास योजना में बन रहा था गरीब का मकान
AajTak
प्रधानमंत्री आवास योजना की सहायता राशि से घर का निर्माण करा रहे गरीब किसान को चांदी के सिक्के मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई. आसपास के लोग खजाने को देखने आ गए. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. चांदी का खजाना करीब 150 साल पुराना बताया जा रहा है.
UP News: जालौन में मकान निर्माण के लिए की जा रही पिलर की खुदाई के दौरान जमीन से 1800 ई. के पुराने सिक्के निकले हैं. खुदाई के दौरान निकले सिक्के की खबर जैसे ही गांव में फैली, वैसे ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने ज़मीन से सिक्के निकलने की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों की दी. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ पुरातत्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सिक्कों को जब्त कर लिया. खुदाई में निकले सिक्के 150 साल पुराने बताए जा रहे हैं.
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम व्यासपुरा के रहने वाले किसान कमलेश कुशवाहा प्रधानमंत्री आवास योजना की सहायता राशि से मकान का निर्माण करवा रहे थे. मकान की नींव खोदते वक़्त अचानक मजदूरों को कई सिक्के हाथ लगे और ये खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. इलाकाई लोगों को भारी मात्रा में खजाना होने की आशंका होने लगी. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही जालौन कोतवाली पुलिस ने निर्माणाधीन घर को अपने कब्जे में ले लिया और फॉरेंसिक टीम के साथ पुरातत्व विभाग को इसकी जानकारी दी ताकि इनकी प्राचीनता के बारे में जानकारी हासिल की जा सके.
जिला प्रशासन भी खजाने की तलाश में जुट गया और पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया. देर रात तक जिला प्रशासन को 250 चांदी के सिक्के और 4 चांदी के कड़े बरामद हुए, जो 150 से अधिक पुराने बताए जा रहे हैं.
देर रात खुदाई के काम को रोक दिया गया और पुलिस फोर्स को वहां तैनात कर दिया गया है. सुबह पुरातत्व विभाग, रेवेन्यू टीम के आने के बाद दोबारा खजाने की तलाश में खुदाई का कार्य शुरू कराया जाएगा.
वहीं, इस मामले में उरई के उप जिला अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि उन्हें खुदाई के दौरान सिक्के मिलने की सूचना मिली. वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिस घर में सिक्के मिले वहां पर मकान निर्माण चल रहा था और यह कमलेश कुशवाहा का मकान है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









