
नींद ना आने से हैं परेशान? 10-3-2-1 की ट्रिक तुरंत करेगी काम
AajTak
बहुत कम लोगों के साथ ऐसा होता है कि वो बिस्तर पर जाते ही तुरंत सो जाएं. जल्दी नींद ना आने की समस्या आम है. कई लोग जल्दी सोना तो चाहते हैं पर लगातार करवट बदलते रहने के बाद भी वो आसानी से सो नहीं पाते हैं. ऐसे ही लोगों के लिए लंदन के प्रसिद्ध डॉक्टर राज करण ने एक अनोखी ट्रिक बताई है.
बहुत कम लोगों के साथ ऐसा होता है कि वो बिस्तर पर जाते ही तुरंत सो जाएं. जल्दी नींद ना आने की समस्या आम है. कई लोग जल्दी सोना तो चाहते हैं पर लगातार करवट बदलते रहने के बाद भी वो आसानी से सो नहीं पाते हैं. ऐसे ही लोगों के लिए लंदन के प्रसिद्ध डॉक्टर राज करण ने एक अनोखी ट्रिक बताई है. डॉक्टर राज ने टिकटॉक पर जल्दी सोने के लिए जो ट्रिक बताई है उसे 10-3-2-1 मेथड का नाम दिया है. डॉक्टर का कहना है कि इस मेथड को अपनाने से आपका शरीर अपने आप नींद के लिए खुद को तैयार करने लगता है.' 10-3-2-1 ट्रिक को समझाते हुए डॉक्टर राज ने कहा, '10 मतलब सोने से 10 घंटे पहले कॉफी पीना बंद कर दें. क्योंकि बॉडी से इसका असर खत्म होने में इतना ही समय लगता है. कैफीन शरीर को उत्तेजित करने का काम करता है. यही वजह है कि ज्यादातर लोग सुस्ती मिटाने के लिए कॉफी पीना पसंद करते हैं.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











