
निर्मला सीतारमण बोलीं- PM मोदी का चीफ जस्टिस के घर जाना कोई गलत नहीं, ये हमारी परंपरा...
AajTak
निर्मला सीतारमण ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के ऊपर गंभीर आरोप हैं, उसे देखते हुए ही उन्होंने ये इस्तीफा दिया है. लेकिन आतिशी को जिम्मेदारी मिली है, एक महिला होने के नाते मैं उन्हें बधाई देती हूं.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'आजतक' से खास बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक जो वादे किए, वो सभी पूरे हुए हैं. साथ ही उन मसलों को भी सुलझाने की कोशिश हुई, जो कि वर्षों से अटका हुआ था. उन्होंने कहा कि UPS एक बड़ा उदाहरण है.
दरअसल, मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने सबसे पहले सरकारी कर्मचारियों की मांगों को गौर करते हुए UPS को इंट्रोड्यूज किया, ये ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) और NPS के बीच का रास्ता है. इससे करीब 70 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा.
'वन नेशन वन इलेक्शन' पर सरकार की क्या राय?
जब निर्मला सीतारमण से पूछा गया कि 'वन नेशन वन इलेक्शन' को लेकर आपकी क्या राय है? उन्होंने कहा कि देश के लिए ये जरूरी है, क्योंकि अलग-अलग इलेक्शन होने से काफी खर्च होता है, साथ ही दूसरे काम भी बाधित होते हैं, अगर एक साथ देश में सभी इलेक्शन हो जाएं, तो ये स्वागत योग्य कदम होगा.
एक सवाल के जवाब में निर्मला सीतारमण ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के ऊपर गंभीर आरोप हैं, उसे देखते हुए ही उन्होंने ये इस्तीफा दिया है. लेकिन आतिशी को जिम्मेदारी मिली है, एक महिला होने के नाते मैं उन्हें बधाई देती हूं.
'पीएम मोदी का चीफ जस्टिस के घर जाना गलत नहीं'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










