
निर्मला सीतारमण बोलीं- अब लोग सीधे शेयर बाजार में लगा रहे हैं पैसे, उतार-चढ़ाव का ये कारण!
AajTak
रिटेल निवेशक का पैसा अब स्टॉक मार्केट में भी जा रहा है. ये केवल म्यूचुअल फंड के माध्यम से ही नहीं जा रहा है, लोग डिमैड अकाउंड खुलवाकर डायरेक्टर मार्केट में पैसे लगा रहे हैं. इस ट्रेंड में साल 2020 से तेजी आई है,
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि देश अब तेजी से तरक्की कर रहा है. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2024 के कार्यक्रम में निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार का फोकस हर वर्ग पर है, और देश की जनता सब जानती है.
उनसे जब पूछा गया कि स्मॉल सेविंग स्कीम में डिपॉजिट लगातार घर रहे हैं, इसे किस तरह से आप देखते हैं? इस जवाब में उन्होंने कहा कि रिटेल निवेशक का पैसा अब स्टॉक मार्केट में भी जा रहा है. ये केवल म्यूचुअल फंड के माध्यम से ही नहीं जा रहा है, लोग डिमैड अकाउंड खुलवाकर डायरेक्टर मार्केट में पैसे लगा रहे हैं. इस ट्रेंड में साल 2020 से तेजी आई है, जिससे लोग स्मॉल सेविंग स्कीम की तरफ कम रूख कर रहे हैं. सच ये है कि लोग बचत कर रहे हैं. लेकिन वो स्मॉल सेविंग स्कीम में कम लगाकर दूसरे विकल्पों को चुन रहे हैं.
इसके अलावा वित्त मंत्री ने कहा कि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव एक आम बात है, ओवर वैल्यूड शेयर और अंडर वैल्यूड शेयर एक सामान्य गतिविधि है. इसको लेकर ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है. क्योंकि मार्केट में ये सब चलता रहता है, और जो लोग मार्केट से जुड़े हैं, उन्हें सब पता है. रेगुलेटर इस पर ध्यान रखता है और अपने हिसाब से काम करता है.
रोजगार सवाल में उन्होंने कहा कि लोगों को नौकरी के लायक बनाया जा रहा है. तमाम तरह की स्किल ट्रेनिंग दी जा रही है. विश्वकर्मा योजना उसका एक उदाहरण है. इसके अलावा भी कई स्कीम्स हैं, जो सीधे रोजगार के क्षेत्र से जुड़ा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










