
निर्दोष होने के बाद भी 23 सालों तक जेल में रहा शख्स, अब मिलेगा 3.6 करोड़ का हर्जाना
AajTak
अमेरिका में एक शख्स को निर्दोष होने के बावजूद 23 सालों तक जेल की सजा काटनी पड़ी थी और आखिरकार इस व्यक्ति को न्याय मिला है. कोर्ट का कहना है कि इस मामले में हर्जाने के तौर पर इस व्यक्ति को पांच सौ हजार डॉलर्स यानी लगभग साढ़े तीन करोड़ की राशि का भुगतान किया जाए.
अमेरिका में एक शख्स को निर्दोष होने के बावजूद 23 सालों तक जेल की सजा काटनी पड़ी थी और आखिरकार इस व्यक्ति को न्याय मिला है. कोर्ट का कहना है कि इस मामले में हर्जाने के तौर पर इस व्यक्ति को पांच सौ हजार डॉलर्स यानी लगभग 3.6 करोड़ की राशि का भुगतान किया जाए. बता दें कि कर्टिस फ्लावर्स को जनवरी 1997 में अरेस्ट किया गया था. कर्टिस पर आरोप था कि उसने अमेरिका के शहर वीनोना में चार लोगों की हत्या की है. ये घटना एक फर्नीचर स्टोर में हुई थी. उसके बाद से ही कर्टिस जेल में ही था और उसे दिसंबर 2019 में जेल से आजादी मिली थी. मिसिसीपी के जज जॉर्ज मिचेल ने सरकार को आदेश दिया है कि इस शख्स को हर साल, दस सालों तक 50-50 हजार डॉलर्स दिए जाएं. इसके अलावा जज ने ये भी कहा कि एटॉर्नी की फीस के लिए भी 50 हजार डॉलर्स का भुगतान अलग से किया जाए. फ्लावर्स पर आरोप था कि उन्होंने 59 साल की बार्था टार्डी, 42 साल के रॉबर्ट गोल्डन, 45 साल के कार्मेन रिग्बी और 16 साल के डेरेक स्टीवर्ट की हत्या की है. फ्लावर्स दो हफ्ते पहले ही इस फर्नीचर स्टोर में काम करने आया था. फ्लावर्स के केस में लापरवाही की बात भी सामने आई थी और उसे कई सालों तक आरोप ना साबित होने के बावजूद भी जेल में रखा गया था.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










