
'निमिषा प्रिया की फांसी टली, रिहाई के दावे गलत', सामने आया MEA का बयान
AajTak
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है. निमिषा और उनके परिवार के संपर्क में है. भारत ने स्थानीय यमन के अधिकारियों से भी इस संबंध में बातचीत की है और कुछ मित्र देशों से भी संपर्क साधा है.
भारत सरकार ने पुष्टि की कि केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी फिलहाल टाल दी गई है. साथ ही ये भी कहा कि उनकी सजा रद्द नहीं की गई है और रिहाई को लेकर फैलाई जा रही खबरें गलत और भ्रामक हैं.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है. निमिषा और उनके परिवार के संपर्क में है. भारत ने स्थानीय यमन के अधिकारियों से भी इस संबंध में बातचीत की है और कुछ मित्र देशों से भी संपर्क साधा है.
रणधीर जायसवाल ने बताया कि हमारे निरंतर प्रयासों के चलते यमन के प्रशासन ने निमिषा प्रिया की सजा को फिलहाल लागू नहीं किया है. हम मामले की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और हरसंभव सहायता दे रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि उनकी सजा रद्द कर दी गई है और उनकी रिहाई के लिए समझौता हो गया है, लेकिन ये दावे पूरी तरह गलत हैं.
बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में भारत के ग्रैंड मुफ्ती कार्यालय की ओर से यह दावा किया गया था कि निमिषा की फांसी की सजा आधिकारिक तौर पर रद्द कर दी गई है. हालांकि इससे पहले ही उनकी सजा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था.
कौन हैं निमिषा प्रिया?
38 वर्षीय निमिषा प्रिया केरल के पलक्कड़ जिले की रहने वाली हैं और 2008 में बेहतर रोजगार के लिए यमन गई थीं. एक प्रशिक्षित नर्स होने के साथ ही उन्होंने यमन के नागरिक तालाल अब्दो महदी के साथ पार्टनरशिप में सना शहर में एक क्लिनिक शुरू किया था.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






