
नितिन देसाई ने डिजाइन किया था अपनी मौत का सेट, सुसाइड नोट में बताई थी आखिरी इच्छा...
AajTak
नितिन देसाई सुसाइड केस में बड़े खुलासे हो रहे हैं. नई जानकारी के मुताबिक, आर्ट डायरेक्टर ने अपने सुसाइड का सेट डिजाइन किया था. उनके शव के पास से एक कागज का टुकड़ा मिला था, जिसमें उनकी आखिरी इच्छा लिखी हुई थी. नितिन देसाई चाहते थे कि उनका अंतिम संस्कार एनडी स्टूडियो में हो. ये स्टूडियो उनके दिल के बहुत करीब था.
मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के सुसाइड के बाद से बॉलीवुड गलियारों में मातम पसरा है. हर कोई उनके जिंदगी खत्म करने के कदम पर हैरानी जता रहा है. नितिन देसाई ने फेमस एनडी स्टूडियो में अपनी जान ले ली. उनके सुसाइड की वजह पैसों की तंगी बताई जा रही है. सुनने में आया है वो 180 करोड़ के कर्ज में डूबे थे. अब उनके सुसाइड केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. जो किसी को भी चौंका सकता है.
प्लान्ड था नितिन देसाई का सुसाइड जानकारी के मुताबिक, फिल्मों के भव्य सेट डिजाइन करने वाले नितिन देसाई ने अपनी मौत का सेट भी डिजाइन किया था. एनडी स्टूडियो के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले मयूर ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है. उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म का आर्ट सेट डिजाइन करने वाले नितिन देसाई ने अपनी मौत का भी सेट डिजाइन किया था. चश्मदीद की मानें तो देसाई ने आत्महत्या करने से पहले एक बड़ा धनुष बाण तैयार किया था. इस धनुष बाण के बीचों बीच नितिन देसाई ने फंदे से लटककर आत्महत्या की. एक टेप रिकॉर्डर भी पुलिस को मिला है जिसे सुसाइड नोट माना जा रहा है.
नितिन देसाई की आखिरी इच्छा दूसरी तरफ, नितिन देसाई के यहां काम करने वाले पूर्व कर्मचारी सचिन मोरे ने भी अहम डिटेल शेयर की है. सचिन नितिन देसाई के स्टूडियो में 1 साल पहले तक काम करते थे. जैसे ही उन्हें पता चला कि नितिन देसाई ने आत्महत्या कर ली है वो तुरंत स्टूडियो पहुंचे. उनके मुताबिक, नितिन देसाई के पास एक कागज का टुकड़ा मिला था, जिसमें लिखा था कि उनका अंतिम संस्कार वहीं स्टूडियो में ही किया जाए, क्योंकि एनडी स्टूडियो उनके दिल के बहुत करीब है.
कब होगा नितिन देसाई का अंतिम संस्कार? रायगढ़ के SP सोमनाथ घाड़गे ने बताया कि नितिन देसाई की आत्महत्या के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद हम उनके कार्यालय में आए. जिस जगह वारदात हुई वहां पर पूरा पंचनामा किया और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल और संबंधित चीजों को जब्त किया. हमने यहां के केयर टेकर समेत जो भी लोग मौजूद थे उनके बयान दर्ज किए हैं. उनकी आखिरी इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार एनडी स्टूडियो में हो.
नितिन देसाई के पार्थिव शरीर को परिवार के अनुरोध पर फिलहाल जेजे अस्पताल में रखा गया है. कुछ परिवारवाले विदेश से आने वाले हैं, तब तक के लिए शव अस्पताल में रखा गया है. नितिन देसाई का अंतिम संस्कार शुक्रवार को एनडी स्टूडियो, कर्जत में होगा.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया?

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











