
निक्की हत्याकांड: एक्शन में पुलिस, एनकाउंटर में पति जख्मी, सास अरेस्ट... जानिए इस केस में अब तक क्या हुआ?
AajTak
Nikki Dowry Murder Case: ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की हत्याकांड ने पूरे देश को दहला दिया है. दहेज के लालच में पति और सास ने निक्की की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. इस वारदात के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में 26 वर्षीय निक्की की दहेज के लिए हत्या के मामले ने हर किसी को झकझोर दिया है. इस खौफनाक वारदात में पुलिस लगातार एक्शन मोड में है. पति विपिन भाटी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसकी मां दयावती को भी हिरासत में ले लिया है. पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते वक्त आरोपी पति को पैर में गोली लगी है. स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
पीड़िता के परिवार का आरोप है कि साल 2016 में निक्की को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. ससुरालवालों ने पहले स्कॉर्पियो और फिर एक बुलेट की मांग रखी, जो परिवार ने पूरी भी कर दी. लेकिन इसके बाद उन्होंने 36 लाख रुपए नकद की डिमांड शुरू कर दी. आरोप है कि जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो ससुरालवालों ने निक्की को बेरहमी से मौत के घाट उतारने की योजना बनाई.
इस घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें आरोपी पति विपिन भाटी और एक महिला निक्की को बेरहमी से पीटते और बाल पकड़कर घसीटते नजर आए. दूसरी वीडियो क्लिप में निक्की गंभीर रूप से जली हुई हालत में सीढ़ियों से नीचे गिरते हुए दिखाई दी. इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गुरुवार की रात उसने दम तोड़ दिया.
पति विपिन का एनकाउंटर
शनिवार को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने आरोपी पति विपिन भाटी को गिरफ्तार किया था. रविवार को जब पुलिस उसे मेडिकल जांच और सबूत जुटाने के लिए लेकर जा रही थी, तभी वो एक इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने उसका पीछा किया और आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी. इस दौरान वो घायल हो गया. फिलहाल आरोपी पति अस्पताल में भर्ती है.
इस केस की जांच कर रहे एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि विपिन भाटी को घटनास्थल पर ले जाया गया था, जहां से पुलिस ने ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल बरामद करनी थी. इसी दौरान उसने एक इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीन ली और मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा. आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








